Tuesday 31 May 2011

♥खाली हाथ(बेरोजगारी)


♥♥♥♥♥♥♥♥ ♥♥खाली हाथ(बेरोजगारी) ♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
"बड़ी ख़ुशी से पढने जाते, और आँखों में स्वप्न जगाते!
अपनी छोटी अंखियों से वो, पन्ना पन्ना पढ़ते जाते!
उनके मन में आशा होती, पढ़ लिखकर कुछ कर जाने,
मंदिर मस्जिद जाकर देखो, शीश नवाते, शीश झुकाते!

     किन्तु उनका सपना भी, हो जाता है पल में खंडित!
     पढने वाले अज्ञानी हों, और अज्ञानी बनते पंडित!

युवा भटकते रोजगार को, ना खाने को दाना पानी!
बचपन के सपने टूटे हैं, झुलस रही है नयी जवानी!

नहीं मगर सत्ता को मतलब, भूख प्यास से नौजवान की!
युवा शक्ति को हरा रहें हैं , जीत कहाँ है हिंदुस्तान की....

कड़ी धूप में रोजगार की, मंशा अपने मन में भरके!
विजय की सारी आशाओं को, अपने मन में धारण करके!
किन्तु जब मांगी जाती हैं, उनसे रिश्वत की सौगातें,
आ जाते हैं दबे पांव घर, वो डर डरके, और मर मरके!

    सरकारें तो करती हैं बस, अपनी महिमा को ही मंडित!
    पढने वाले अज्ञानी हों, और अज्ञानी बनते पंडित!

युवा तरसते हैं बयार को, मिले ना उनको हवा सुहानी!
बचपन के सपने टूटे हैं, झुलस रही है नयी जवानी!

नहीं मगर सत्ता को मतलब, युवा शक्ति के इत्मिनान की!
युवा शक्ति को हरा रहें हैं , जीत कहाँ है हिंदुस्तान की.....

रिश्वत के बाजार में देखो, नहीं योग्यता जीवित होती!
सत्य वचन की हुई पराजय, मिथ्या की ही जय जय होती!
सरकारें कहती हैं लेकिन नहीं तंत्र है झूठा उनका,
जबकि सरकारों की नियत, स्वयं बहुत ही मैली होती!

    "देव" यहाँ तो होनहार को, किया जा रहा है अब दण्डित!
     पढने वाले अज्ञानी हों, और अज्ञानी बनते पंडित!

युवा तरसते हैं करार को, धुंधली धुंधली लगे कहानी!
बचपन के सपने टूटे हैं, झुलस रही है नयी जवानी!

नहीं मगर सत्ता को मतलब, युवा शक्ति के स्वाभिमान की!
युवा शक्ति को हरा रहें हैं , जीत कहाँ है हिंदुस्तान की!"


"रिश्वत के वर्चस्व, सरकारी और प्रशासनिक तंत्र की खराब नीतियों के चलते युवा हतौत्साहित है! उसका मूल कमजोर नहीं है, मगर उसे कमजोर बनाया जा रहा है! किन्तु ये भी सत्य है, की जहाँ युवा कमजोर होते हैं, वो देश भी कमजोर होता है!- चेतन रामकिशन(देव)"

Thursday 19 May 2011

♥ Smile (the song of life) ♥ ♥ ♥ हंसी( जीवन का संगीत) ♥♥♥♥


♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥ हंसी( जीवन का संगीत)  ♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
" जीवन है बस चार दिनों का, दुःख में इसे बिताते क्यूँ हो!
   हंसकर देखो, हँसना सीखो, पल पल नीर बहाते क्यूँ हो!
   ये सच है के पीड़ा से है, हर जीवन का गहरा नाता,
   खुश रहने की आदत डालो, जीवन विषम बनाते क्यूँ हो!

          कंटक में रहकर भी देखो, फूल हमेशा मुस्काता है!
          तितली भी खुश्बू लेती है, और भंवरा गाना गाता है!

चलो जरा तुम सोच बदलकर, अपने में खुश रहना सीखो!
झील का पानी थम जाता है, नदियाँ बनकर बहना सीखो…………..

ये सच है के दुखों के रंग में, जब ये जीवन रंग जाता है!
मन में नीरस भाव जागते, मन को ना कुछ भी भाता है!
मगर सोच को अगर निखारें, मिलती है मुश्किल से युक्ति,
काली रात के कट जाने पर, नया सवेरा फिर आता है!

               कंटक में रहकर भी देखो, फूल हमेशा मुस्काता है!
               आसमान भी उज्जवल होता, इन्द्रधनुष भी बन जाता है!

चलो जरा तुम मनोभाव को, सबके सम्मुख कहना सीखो!
झील का पानी थम जाता है, नदियाँ बनकर बहना सीखो……………

जब हंसने की कोशिश होगी, आँखों में उम्मीद जगेगी!
धवल चाँद की किरणें होंगी, और ख़ुशी की जोत जलेगी!
मन बदलेगा, तन बदलेगा, और अपना जीवन बदलेगा,
झूम उठेगा "देव" ये उपवन, और प्रेम की हवा चलेगी!

     कंटक में रहकर भी देखो, फूल हमेशा मुस्काता है!
     जलते हैं खुशियों के दीपक, और अंधियारे मिट जाते हैं!

चलो जरा तुम दुखी भाव को, अपने मन में सहना सीखो!
झील का पानी थम जाता है, नदियाँ बनकर बहना सीखो!"

"ये सच है की दुखो से जीवन का गहरा सम्बन्ध है! मगर यदि हम अपने मन में उन दुखो से लड़ने का साहस पैदा करेंगे तो निश्चित रूप से परिवर्तन होगा! तो आईए हंसने की शुरुआत करें!-चेतन रामकिशन(देव)"

♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ Smile (the song of life) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ 
"Life is just four days, why spend it is sad! 
   Look laughed, learn to laugh, every moment is why tears! 
   It's true the pain is from the deep relationship of all life, 
   Pour used to be happy, why make life be odd! 

          Needle being in the look, flowers are always smiling! 
          Butterfly takes the smell, and the cuckoo sings the song! 

Let's just imagine you change, learn to be happy in your own! 
Lake water stops, the river flow as a learn……………

This is true in the color of sorrow, when this life is color!
Wake up feeling dull in mind, the mind does not have anything pleasing!
But imagine if the Refine, the device gets tough,
To cut the black night, the new dawn comes again!

                          
                Needle being in the look, flowers are always smiling! 
                The sky is too bright, the rainbow becomes too…………..

Just to let you attitude, learn to say in front of everyone!
Lake water stops, the river flow as a learn………………….


When trying to be laughing, eyes awake hope! 
Rays of the moon will be bright and happy holding burning! 
Change the mind, body change, and change your life, 
Bloom arise "Dev" This garden, and love will be windy! 

     
Needle being in the look, flowers are always smiling! 
     Burn lamp of happiness, and darkness are lost! 

Just to let you feeling sad, learn to bear in your mind! 
Lake water stops, the river flow as a learn!”

"It's really grieves deeply of life is concerned! But if our mind, we will create the courage to fightgrieves  then will certainly change! then come to start laughing!-chetan ramkishan (Dev)"



Sunday 15 May 2011


♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥माँ ( अतुलनीय)♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
" मधुर दुग्ध की मधुर धार से, माँ हम सब का लालन करती!
   सत्य मार्ग पर हमें चलाती, सत्य वचन का पालन करती!
   माँ का ह्रदय पुष्प से कोमल, माँ की आंखें चन्द्रकिरण सी,
  हमको हर्ष का अमृत देकर, स्वयं दुखों का धारण करती!
      माँ के चित्र की करो वंदना, माँ के पग में शीश झुकाओ!
    अपने स्वार्थ की अभिलाषा में, माँ का ह्रदय नहीं दुखाओ!
शब्दकोष भी लिख दो सारा, माँ की तुलना कब होती है!
अपना जीवन दे दे तुमको, ये माँ तो ऐसी होती है.................

नम्र भाव वाणी में रखती, क्रोध को अपने निकट ना लाती!
हमसे कोई गलती हो तो, सही गलत का अर्थ बताती!
माँ के जीवन का हर एक क्षण, बनके छाया धूप में रहता,
मन में उर्जा देती है वो, सुप्त सोच से हमे जगाती!

   उसके सुख की करो कामना, उसकी आंख को ख़ुशी दिखाओ!
  अपने स्वार्थ की अभिलाषा में, माँ का ह्रदय नहीं दुखाओ!

महाकाव्य भी लिख दो सारा, माँ की तुलना कब होती है!
अपना जीवन दे दे तुमको, ये माँ तो ऐसी होती है.................

माँ तो एक सम्पूर्ण भाव, माँ का चित्रण नहीं रिक्त है!
चिंतन रेखा मस्तक पर है, और हृदय भी प्रेम युक्त है!
"देव" नहीं मैं इससे ज्यादा, माँ के वर्णन में लिख पाउ,
मेरे कलम की गतिशीलता, माँ के बिन तो भाव सुप्त है!
  
उसके गुण की करो धारणा, उसके मन को हर्ष दिलाओ!
   अपने स्वार्थ की अभिलाषा में, माँ का ह्रदय नहीं दुखाओ!

महाग्रंथ भी लिख दो सारा, माँ की तुलना कब होती है!
अपना जीवन दे दे तुमको, ये माँ तो ऐसी होती है!"
"माँ, अतुलनीय है! माँ का कोई विकल्प नहीं है! आइये माँ को सम्मान दें!- चेतन रामकिशन (देव)"


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ Mom (great) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"Sweet sweet edge of milk, the mother raised all of us do!
   
 Truth on the way we run, follows the true word!
   
 Mother's heart the gentle flower, mother's eyes glimmer like the moon,
  
 By giving us the nectar of joy, self-holding of sorrows!
 
    Do mother's worship of images, step mother bow the head!
   
 The lust of his selfishness, the mother's heart not to hurt!

Dictionary also write two whole, but not  compared to mother !
She give our life, so that this mother is .................

Holds in the sense of gentle speech, the anger does not bring her closer!
Us if any mistake, tell the meaning of right and wrong!
Mother's life every single moment, like a shadow remains in the sun,
It gives energy to mind, thinking we wake sleeping!

    Please wish her ​​happiness, her eyes show the joy!
   The lust of his selfishness, the mother's heart not to hurt!

EPIC also write two whole, but not  compared to mother !
She give our life, so that this mother is .................

Mother a full sense, not the depiction of mother is empty! 
Musings on line head and the heart containing the love! 
"Dev" No, I more than that, the mother could write in the description, 
The dynamics of my pen, without the mother's latent sense! 

   Do perceptions of its properties, pleased to make his mind! 
   The lust of his selfishness, the mother's heart not to hurt!


EPIC also write two whole, but not  compared to mother
You give your life, so that this mother is! "

"Mom, is great! mother is not an option! Let's give respect to mother! - chetan ramkishan (Dev)"