Sunday 15 May 2011


♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥माँ ( अतुलनीय)♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
" मधुर दुग्ध की मधुर धार से, माँ हम सब का लालन करती!
   सत्य मार्ग पर हमें चलाती, सत्य वचन का पालन करती!
   माँ का ह्रदय पुष्प से कोमल, माँ की आंखें चन्द्रकिरण सी,
  हमको हर्ष का अमृत देकर, स्वयं दुखों का धारण करती!
      माँ के चित्र की करो वंदना, माँ के पग में शीश झुकाओ!
    अपने स्वार्थ की अभिलाषा में, माँ का ह्रदय नहीं दुखाओ!
शब्दकोष भी लिख दो सारा, माँ की तुलना कब होती है!
अपना जीवन दे दे तुमको, ये माँ तो ऐसी होती है.................

नम्र भाव वाणी में रखती, क्रोध को अपने निकट ना लाती!
हमसे कोई गलती हो तो, सही गलत का अर्थ बताती!
माँ के जीवन का हर एक क्षण, बनके छाया धूप में रहता,
मन में उर्जा देती है वो, सुप्त सोच से हमे जगाती!

   उसके सुख की करो कामना, उसकी आंख को ख़ुशी दिखाओ!
  अपने स्वार्थ की अभिलाषा में, माँ का ह्रदय नहीं दुखाओ!

महाकाव्य भी लिख दो सारा, माँ की तुलना कब होती है!
अपना जीवन दे दे तुमको, ये माँ तो ऐसी होती है.................

माँ तो एक सम्पूर्ण भाव, माँ का चित्रण नहीं रिक्त है!
चिंतन रेखा मस्तक पर है, और हृदय भी प्रेम युक्त है!
"देव" नहीं मैं इससे ज्यादा, माँ के वर्णन में लिख पाउ,
मेरे कलम की गतिशीलता, माँ के बिन तो भाव सुप्त है!
  
उसके गुण की करो धारणा, उसके मन को हर्ष दिलाओ!
   अपने स्वार्थ की अभिलाषा में, माँ का ह्रदय नहीं दुखाओ!

महाग्रंथ भी लिख दो सारा, माँ की तुलना कब होती है!
अपना जीवन दे दे तुमको, ये माँ तो ऐसी होती है!"
"माँ, अतुलनीय है! माँ का कोई विकल्प नहीं है! आइये माँ को सम्मान दें!- चेतन रामकिशन (देव)"


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ Mom (great) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"Sweet sweet edge of milk, the mother raised all of us do!
   
 Truth on the way we run, follows the true word!
   
 Mother's heart the gentle flower, mother's eyes glimmer like the moon,
  
 By giving us the nectar of joy, self-holding of sorrows!
 
    Do mother's worship of images, step mother bow the head!
   
 The lust of his selfishness, the mother's heart not to hurt!

Dictionary also write two whole, but not  compared to mother !
She give our life, so that this mother is .................

Holds in the sense of gentle speech, the anger does not bring her closer!
Us if any mistake, tell the meaning of right and wrong!
Mother's life every single moment, like a shadow remains in the sun,
It gives energy to mind, thinking we wake sleeping!

    Please wish her ​​happiness, her eyes show the joy!
   The lust of his selfishness, the mother's heart not to hurt!

EPIC also write two whole, but not  compared to mother !
She give our life, so that this mother is .................

Mother a full sense, not the depiction of mother is empty! 
Musings on line head and the heart containing the love! 
"Dev" No, I more than that, the mother could write in the description, 
The dynamics of my pen, without the mother's latent sense! 

   Do perceptions of its properties, pleased to make his mind! 
   The lust of his selfishness, the mother's heart not to hurt!


EPIC also write two whole, but not  compared to mother
You give your life, so that this mother is! "

"Mom, is great! mother is not an option! Let's give respect to mother! - chetan ramkishan (Dev)"


    
    

 
     


    
    

 

No comments: