Monday 3 June 2019

♥♥♥बैसाखियाँ... ♥♥♥

♥♥♥बैसाखियाँ... ♥♥♥
मन भी व्यथित है और आंखे नीर से भरी हैं।
भीतर से खोखला हूँ, शाखाएं बस हरी हैं।
कुछ कहने को नहीं है, साधा है मौन यूँ ही,
अपनों ने साथ छोड़ा, बैसाखियाँ धरी हैं।

अब प्रेम वाले दीपक, भी मंद हो चले हैं।
अब द्वार उनके घर के, भी बंद हो चले हैं।
अब झूठ की सुबह है, और रात भी और दिन भी,
सच्चाई के तपस्वी, भी चंद हो चले हैं।

जीवित है ' देव ' तन पर, अब आत्मा मरी हैं।
अपनों ने साथ छोड़ा, बैसाखियाँ धरी हैं।

ऊंचाई को छूने का, कैसा चला चलन है।
कोई बढ़े जो आगे, अपनों को ही जलन है।
पल भर कोऑंखें मीचें, और ढ़ेर हो दौलत का,
ऐसी ही सोच का अब, हर ओर प्रचलन है।

दिन में भी शोर गहरा, अब रात भी डरी हैं।
अपनों ने साथ छोड़ा, बैसाखियाँ धरी हैं। "

चेतन रामकिशन "देव "
दिनांक-०३.०६.२०१९ 

(सर्वाधिकार सुरक्षित, मेरी ये रचना मेरे ब्लॉग http://chetankavi.blogspot.in पर पूर्व प्रकाशित)



1 comment:

शिवम् मिश्रा said...

ब्लॉग बुलेटिन की दिनांक 03/06/2019 की बुलेटिन, " इस मौसम में रखें बच्चो का ख़ास ख़्याल - ब्लॉग बुलेटिन “ , में आप की पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !