Monday 18 April 2011

♥ बेटी को मत मारो ♥ ♥ ♥,♥ Do not kill the daughter ♥ ♥


बेटी को मत मारो
" अपनी छोटी अंखियों से वो, सपने भी ना बुन पाई थी!
   जननी की मीठी लोरी भी, कानों से ना सुन पाई थी!
   एक गुफा से घर में रहती, वो चुप चुप खामोश अदा में,
   कोई मंजिल, कोई ठिकाना, रस्ता भी ना चुन पाई थी!
         इस हालत से जूझी लड़की, एक कूड़े के ढेर पड़ी है!
        उसके अंतिम दर्शन खातिर, शहर की सारी भीड़ खड़ी है!
मरते मरते जाते जाते, अंखियों को वो खोल रही है!
ना करना तुम फिर से ऐसा, ये वो सबसे बोल रही है!
      नारी हूँ मैं, समझो मुझको, नारी का ना खून बहाना!
     चन्दन रोली से भी ऊपर, तुम माथे पर हमे सजाना………………………

जिस जननी ने कोख में रखा, आज उसी ने ठोकर मारी!
और पिता कहते हैं माँ से, नहीं चाहिए नार तुम्हारी!
दोनों अब तो अग्नि बनकर, जिन्दा मुझको जला रहें हैं,
हमे चाहिए बेटा केवल, नहीं जरुरत हमे तुम्हारी!
       शब्द नहीं हैं लेकिन फिर भी, होठों को वो खोल रही है!
       ना करना तुम फिर से ऐसा, ये वो सबसे बोल रही है!
नारी ही जनती है बेटे, नारी को ना व्यर्थ बताना!
चन्दन रोली से भी ऊपर, तुम माथे पर हमे सजाना………………………

बहुत हो चुका खेल घिनोना, मन से दूषित सोच मिटाओ!
करो नहीं तुम वंदन बेशक, पत्थर की ना शिला बताओ!
बिन नारी के तरसोगे तुम, और नयनों से नीर बहेगा,
बेटे को भगवान समझकर, बेटी का ना गला कटाओ!
      इसी सोच का लावा लेकिन, "देव" की रग में घोल रही है!
      ना करना तुम फिर से ऐसा, ये वो सबसे बोल रही है!
नारी मस्तक का गौरव है, ना चरणों की धूल बताना!
चन्दन रोली से भी ऊपर, तुम माथे पर हमे सजाना!”

" लड़कियां भी एक इंसान होती हैं! उनमे भी लड़को के ही जैसे खून बहता है! वो भी समाज और परिवार को उच्च  शिखर पर ले जाने में सक्षम हैं! तो आइये कूड़े में पड़ी उस बेटी की बात मानते हुए, कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने में अपने स्तर से सहयोग करें!-चेतन रामकिशन(देव)"






♥♥ ♥ ♥  ♥ Do not kill the daughter ♥    ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"That your little eyes, was able to weave dreams are too!
  
The sweet lullaby of the mother, with ears could hear was not!
   
Lives in a cave house, in that quiet quiet quiet play,
   
A destination, a haven, have failed to choose way too much!
   
          This situation underwent girl, a garbage heap is lying!
                  
Her ultimate vision for the sake of the city is holding the whole crowd!

Are dying are dying, she is opening the eyes!
You do not do it again, it is telling that the most!
         
           'm female, understand me, not the woman to bleed!
                  
sandal will surpass, we adorn you on the forehead…………..

The mother placed in the womb, the offense kicked the same today!
 
Father says mother, girl you do not!
Both now as a fire, be burned alive to me,
Should we only son, we do not need you!
         
           Words but still, she is opening on the lips!
           You do not do it again, it is telling that the most!

Female produces sons, to tell women not to waste!
sandal will surpass, we adorn you on the forehead…………..

That's enough games, mind wipe contaminated thinking!
Do not you invocation of course, the stone not tell rock!
No woman will groan for you, and tears flow from eyes,
Son of God by understanding, not daughter neck bite!

            But that same thinking, "Dev" is the solution in the blood!
            You do not do it again, it is telling that the most!

Woman is the pride of head, not feet let the dust!
sandal will surpass, we adorn you on the forehead!”

"Girls are a human being! ones that blood flows just like the boys! that the society andfamily are able to carry high peak! then come to your level to curb female feticidecooperate! - Chetan ramkishan (Dev) "



No comments: