Sunday, 10 April 2011

♥ Love (Life's makeup) ♥ ,♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ प्यार(जीवन का श्रंगार ) ♥ ♥


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ प्यार(जीवन का श्रंगार  ) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"मेरा तो दिल धड़कता है, तुम्हारे प्यार की धुन में!
 मेरी तो रात होती है, तेरे ख्वाबों के पलछिन में!
तेरे साए में गम की धूप भी, मुझको नहीं लगती,
तेरा ही प्यार दिखता है, मेरी आँखों में, योवन में!

  मैं अक्सर नींद के झोंको में, थोड़ा मुस्कुराता हूँ!
  तेरी राहों में दीपक प्रेम के, हर पल जलाता हूँ!

तेरे प्यार के गंगाजल से, सूखी धरती सींच रहा हूँ!
प्यार की इस सुन्दर रेखा को, अब हाथों में खींच रहा हूँ!

  तुमने प्यार सिखाकर मुझको, मधुर मधुर उपकार किया है!
  मैं खुश हूँ अब, खुश हूँ हमदम, जबसे तुमने प्यार दिया है……………….

पथरीली राहों में भी अब, मुझको चुभते खार नहीं हैं!
प्यार हमेशा दिल में बहता, बिकता ये बाज़ार नहीं है!
कुछ लोगों ने प्यार को लेकिन, अपने मतलब से बेचा है,
लेकिन मैं समझा दूँ तुमको, प्रेम कोई व्यापार नहीं है!

   मैं अक्सर नींद के झोंको में, थोड़ा मुस्कुराता हूँ!
     तेरी चाहत की नर्म धूप में, अरमां जगाता हूँ!

तेरे प्यार के इस जादू में, अपनी अंखिया मीच रहा हूँ!
प्यार की इस सुन्दर रेखा को, अब हाथों में खींच रहा हूँ!

   जीवन की सूनी बगिया का, तुमने ही श्रृंगार किया है!
   मैं खुश हूँ अब, खुश हूँ हमदम, जबसे तुमने प्यार दिया है!”


'शुद्ध प्रेम जीवन को सजावट से परिपूर्ण कर देता है! तो आइये शुद्ध प्रेम करें!-चेतन रामकिशन(देव)"


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ Love (Life's makeup) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"My heart beats so, love your tunes!
 
I have the night, in your dreams!
Sun in shadow of your sorrow, too, does not seem to me,
Love your own looks in my eyes, in my youth!


   I often sleep, do some smiles!
  
Lamp in the path of your love, every moment have lights!

Your love of holy water, dry land irrigation am!
The fine line of love, now am pulling into the hands!

   You teach me love, sweet sweet favor is!
    
I'm happy now, am happy dear, since you have to love……………

Now in the path full of stones, thorns are not pinch me!
Love always flows in the heart, this market is not sold!
Some people love, but its meaning is sold,
But should I see you, love is not a business!

Soft sun of your desire, I yearn awakens!
Lamp in the path of your love, every moment have lights!


   The magic of your love, my eyes'm hooked!
      The fine line of love, now am pulling into the hands!

Barren of life of the nursery, you have the makeup!
I'm happy now, am happy dear, since you have to love!”



"Pure love life makes the perfect decoration! Come to the pure love!-chetan ramkishan (Dev) "







Thursday, 7 April 2011

♥ daughter (how did a stranger!) ♥ ♥ बेटी( कैसे हुई पराई!)♥


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ बेटी( कैसे हुई पराई!)♥ ♥ ♥
देखो मेरी इन आँखों में, दर्द भरी है लाली छाई!
चेहरा भी है सिमटा सिमटा, और आँखें भी हैं सूनी !
मेरा दिल भी मांस का और भाव भी सांस सांस का,
 सारी दुनिया कहती लेकिन, बेटी तो है रकम पराई!

   एक लड़की कहती है लेकिन, चुप चुप ख़ामोशी की धुन में!
   माथे छाई शिकन की बदली ,और मन भी डूबा उलझन में!  
उसी कोख से बेटा जन्मा, उसी कोख से बेटी आई!
कोई मुझे समझाए आखिर, बेटी कैसे हुई पराई………………..

जिस दिन मैं घर में आती हूँ, सब लक्ष्मी का रूप बताते!
मंदिर की देहरी पर जाकर, दीप जलाते, शीश झुकाते!
सब कहते हैं अपनी बेटी, बेटे से ना कम निकलेगी,
आज मगर ये कहने वाले, बेटी का हैं नीर बहाते!
   एक लड़की दिखती है लेकिन, खोई खोई सी उपवन में!
  माथे छाई शिकन की बदली ,और मन भी डूबा उलझन में! 

उसी दूध से बेटा पलता, और बेटी की हुई सिंचाई!
कोई मुझे समझाए आखिर, बेटी कैसे हुई पराई………………..

नहीं हैं कमतर बेटे होते , ना बेटी भी होती कम है!
पीड़ा का माहौल देखकर ,उसकी आंख भी होती नम है!
लेकिन भेदभावों के चलते, बेटी के मनोभाव टूटते,
कदमो में है शूल चुभन तो, "देव" कंठ में करुण रुदन है!
  एक लड़की है मिटती है लेकिन, अपने घर के ही आँगन में!
  माथे छाई शिकन की बदली ,और मन भी डूबा उलझन में! 
बेटी ने मर्यादित होकर, घर की हर पल लाज बचाई!
कोई मुझे समझाए आखिर, बेटी कैसे हुई पराई!”

*बेटी को पराया ना करिए, ये तो अनमोल है जी! -चेतन रामकिशन(देव)"


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ daughter (how did a stranger!) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

"Look me in the eyes, the redness dominated painful!
Face the ends closed, and eyes are barren!
My heart of flesh and feeling the breath of breath,
 
 But the world says, is the daughter sum stranger!

   But the girl says, up to the tune of silence up!
     The forehead wrinkle line, and even dipped confused mind!

Son, born of the same womb, the daughter came the same womb!
After someone explain to me, daughter How did a stranger……………..

The day will come at home, as all calls to Bhagaven!
Go to the temple, deep burn, head bowed!
Everyone says my daughter, my son will not be less than,
But people say that today, daughter has tears!

    A girl looks, but gloomily in garden!
      The forehead wrinkle line, and even dipped confused mind!

Same milk multiplies son, and daughter were irrigated!
After someone explain to me, daughter How did a stranger……………..


There son are not less , is not too little daughter!
Seeing an atmosphere of pain, his eyes are moist too!
But because of discrimination, breaking daughter's attitude,
If the prick in the foot, "Dev" is the cry in the throat!


     A girl fade, but the courtyard of his house!
     The forehead wrinkle line, and even dipped confused mind!

Daughter through the sobering, house honor saved every moment!
After someone explain to me, daughter How did a stranger!”


*Do not estranged daughter! daughter is precious!-chetan ramkishan (Dev)"



Wednesday, 6 April 2011

♥ come on do something ♥,♥ हसरतें ( कुछ करने का जज्बा)♥


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ हसरतें ( कुछ करने का जज्बा)♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"मैं अक्सर रेत के पन्नो पे कुछ अल्फाज लिखता हूँ!
नहीं हैं पंख पर मेरे, मगर परवाज लिखता हूँ!
 
   मुझे मालूम है ये ,के बहुत कम ही समझते हैं,
   मुझे सच्चाई से मतलब, वही आवाज लिखता हूँ!

हजारों लोग हैं ऐसे, जिन्हें शब्दों से है नफरत,
मुझे उल्फत की चाहत है, वही अंदाज लिखता हूँ!

नहीं जलता वहां चूल्हा, नहीं मिलती जिन्हें रोटी,
मुझे पैगाम देना है, वही ये राज लिखता हूँ!

गमो की धूप में तन्हा, भटकता हूँ, तरसता हूँ,
तेरे शब्दों को लेकिन, 'देव" मैं हमसाज लिखता हूँ!

" मेरे और मेरी प्रेरणा स्रोत की सोच के अनुसार तो शब्दों में बहुत शक्ति होती है! इसलिए शब्दों के गंगाजल का प्रवाह करता हूँ! आपसे अनुरोध है की अपने आशीर्वाद की उर्जा से से मेरा मार्गदर्शन करें!-चेतन रामकिशन( देव"
♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ come on do something ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"I'll often sand-page write some Stjbd!
 
But I have no wings, but flies do write!
 
   
 I know of, much less understand
   
 I mean truthfully, I write the same voice!

Thousands of such people who hate the words,
I wanted to be loved, the same style I write!

No burning stove there, does not that bread
I give the message, that this rule will write!

Pain in the sun lonely, wandering am I alone,
But your words, "Dev" I am writing fellow traveler!


"According to my thinking and my inspiration in the words have power! so the words doflow of holy water! You are requested to guide me to the power of his blessings!-chetan ramkishan (Dev"