Monday, 18 April 2011

♥ बेटी को मत मारो ♥ ♥ ♥,♥ Do not kill the daughter ♥ ♥


बेटी को मत मारो
" अपनी छोटी अंखियों से वो, सपने भी ना बुन पाई थी!
   जननी की मीठी लोरी भी, कानों से ना सुन पाई थी!
   एक गुफा से घर में रहती, वो चुप चुप खामोश अदा में,
   कोई मंजिल, कोई ठिकाना, रस्ता भी ना चुन पाई थी!
         इस हालत से जूझी लड़की, एक कूड़े के ढेर पड़ी है!
        उसके अंतिम दर्शन खातिर, शहर की सारी भीड़ खड़ी है!
मरते मरते जाते जाते, अंखियों को वो खोल रही है!
ना करना तुम फिर से ऐसा, ये वो सबसे बोल रही है!
      नारी हूँ मैं, समझो मुझको, नारी का ना खून बहाना!
     चन्दन रोली से भी ऊपर, तुम माथे पर हमे सजाना………………………

जिस जननी ने कोख में रखा, आज उसी ने ठोकर मारी!
और पिता कहते हैं माँ से, नहीं चाहिए नार तुम्हारी!
दोनों अब तो अग्नि बनकर, जिन्दा मुझको जला रहें हैं,
हमे चाहिए बेटा केवल, नहीं जरुरत हमे तुम्हारी!
       शब्द नहीं हैं लेकिन फिर भी, होठों को वो खोल रही है!
       ना करना तुम फिर से ऐसा, ये वो सबसे बोल रही है!
नारी ही जनती है बेटे, नारी को ना व्यर्थ बताना!
चन्दन रोली से भी ऊपर, तुम माथे पर हमे सजाना………………………

बहुत हो चुका खेल घिनोना, मन से दूषित सोच मिटाओ!
करो नहीं तुम वंदन बेशक, पत्थर की ना शिला बताओ!
बिन नारी के तरसोगे तुम, और नयनों से नीर बहेगा,
बेटे को भगवान समझकर, बेटी का ना गला कटाओ!
      इसी सोच का लावा लेकिन, "देव" की रग में घोल रही है!
      ना करना तुम फिर से ऐसा, ये वो सबसे बोल रही है!
नारी मस्तक का गौरव है, ना चरणों की धूल बताना!
चन्दन रोली से भी ऊपर, तुम माथे पर हमे सजाना!”

" लड़कियां भी एक इंसान होती हैं! उनमे भी लड़को के ही जैसे खून बहता है! वो भी समाज और परिवार को उच्च  शिखर पर ले जाने में सक्षम हैं! तो आइये कूड़े में पड़ी उस बेटी की बात मानते हुए, कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने में अपने स्तर से सहयोग करें!-चेतन रामकिशन(देव)"






♥♥ ♥ ♥  ♥ Do not kill the daughter ♥    ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"That your little eyes, was able to weave dreams are too!
  
The sweet lullaby of the mother, with ears could hear was not!
   
Lives in a cave house, in that quiet quiet quiet play,
   
A destination, a haven, have failed to choose way too much!
   
          This situation underwent girl, a garbage heap is lying!
                  
Her ultimate vision for the sake of the city is holding the whole crowd!

Are dying are dying, she is opening the eyes!
You do not do it again, it is telling that the most!
         
           'm female, understand me, not the woman to bleed!
                  
sandal will surpass, we adorn you on the forehead…………..

The mother placed in the womb, the offense kicked the same today!
 
Father says mother, girl you do not!
Both now as a fire, be burned alive to me,
Should we only son, we do not need you!
         
           Words but still, she is opening on the lips!
           You do not do it again, it is telling that the most!

Female produces sons, to tell women not to waste!
sandal will surpass, we adorn you on the forehead…………..

That's enough games, mind wipe contaminated thinking!
Do not you invocation of course, the stone not tell rock!
No woman will groan for you, and tears flow from eyes,
Son of God by understanding, not daughter neck bite!

            But that same thinking, "Dev" is the solution in the blood!
            You do not do it again, it is telling that the most!

Woman is the pride of head, not feet let the dust!
sandal will surpass, we adorn you on the forehead!”

"Girls are a human being! ones that blood flows just like the boys! that the society andfamily are able to carry high peak! then come to your level to curb female feticidecooperate! - Chetan ramkishan (Dev) "



Thursday, 14 April 2011

♥ वो पुरानी यादें(सुनहरा दौर ) ♥


वो पुरानी यादें(सुनहरा दौर )
"चलो चलकर वहां देखें, जहाँ इन्सान रहते हैं!
 जहाँ पत्थर के टुकड़ों में, अभी भगवान रहते हैं!
    जमाना ये नहीं करता है इज्ज़त अब मुहब्बत की,
    चलो राधा की चाहत में जहाँ, घनश्याम रहते हैं!
नहीं अब तो हमे कोई कहीं, कुर्बानियत दिखती,
चलो उस दौर में पन्ना के वो, बलिदान रहते हैं!
   नहीं मर्यादा दिखती है, नहीं रिश्तों, ना नातों में,
   चलों उस दौर में मर्यादा के, श्री राम रहते हैं!
यहाँ जाती के खंजर "देव", और मजहब की दीवारें,
चलो उस दौर में मीरा, जहाँ रसखान रहते हैं!"


"आज हम लोगों ने जातिवाद, धर्मवाद, अमीरी,स्वार्थ के वशीभूत होकर अपने देश की उस सुनहरी संस्कृति को भी अपमानित और कलुषित कर दिया है! तो आइये अब भी वक्त है, कुछ गुणात्मक सुधर करें!-चेतन रामकिशन(देव)"




Tuesday, 12 April 2011


प्रेम ( गुनाह तो नहीं )
"शुद्ध प्रेम के पथ पर चलकर, शुद्ध प्रेम की भाषा लिखी!
 जात धर्म से ऊपर उठकर, प्रेम की ये जिज्ञासा लिखी
 हमने सोचा एक खून है और मालिक भी एक जहाँ का,
प्यार को खुदा बनाकर हमने, प्रेम की ये परिभाषा लिखी!
   
    इससे पहले आगे बढ़ते, नवजीवन की रचना करते!
    नफरत का शीशा पिघलाकर, प्रेममयी संरचना करते!

बना जमाना दुश्मन उनका, दोनों को सूली लटकाया!
जात धर्म की हिंसा करके, अपनों का ही खून बहाया!


लेकिन प्यार की अविरल धरा, भला कहाँ है रुकने वाली!
चीख चीख कर कहती है वो, नहीं है उल्फत झुकने वाली!
प्यार से नफरत करनी है तो, मानवता से नाता जोड़ो,
प्यार दहकती ज्वाला है ये, नहीं है हरगिज बुझने वाली!



"देव" की जान निकालो चाहे, प्रेम की धारा नहीं रुकेगी!
प्यार हवा के झोंको जैसी, ये थामे से नहीं थमेगी!"

" प्रेम अपराध नहीं है! प्रेम पर बंदिश रखने से, रोकथाम  और हिंसक वारदात करने से कोई परिणाम नहीं निकल सकता है! क्यूंकि प्रेम जीवन की आवश्यकता है!-चेतन रामकिशन(देव)"




♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ love (not crime) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"walking on the path of pure love, pure love of the written language!
 
 Cast to rise above religion, love wrote this query
 
 We thought a blood and one where the owner,
Made to love God, we wrote the definition of love!

    Before moving, compose rejuvenation!
       
Melted glass of hate, do romantic composition!

Set to make his enemies, both the cross hanging!
Cast by the violence of religion, only shed blood of our loved ones!


 But incessant defeats of love, stay where good one!
Scream scream and says she is not going to bend ulfat!
If love to hate, mankind ties with couples,
Love is the flame that is not going to be extinguished!

"Dev" Get to know the matter, will stop streams of love!
Love like a breath of air, not holding it Thamegee! "


"Love is not a crime! love to keep the ban, violent crime prevention and may lead to noresults! because love life needs!-chetan ramkishan (Dev)"




Monday, 11 April 2011

**दिल की दरारें ***


**********************दिल की दरारें ********************
"मेरे दिल में दरारें हैं, मेरी आँखों में पानी है!
 ग़मों की धूप में झुलसी, हमारी जिंदगानी है!

   सियासत दार के होठों से मीठा रस छलकता है,
   दिलों  में झांक कर देखो, मगर नियत पुरानी है

बड़े बेनूर हैं, लाचार हैं, मजबूर भी हैं वो,
उन्ही का बचपना जलता, जली उनकी जवानी है!
  
     उन्हें पिछड़ा बताकर के, दलित, कमजोर कहते हैं,
   नहीं पर दूसरा उनसा, मेरा इतिहास सानी है!

जरा मुझको बताओ "देव" हम कमजोर हैं कैसे,
रगो के खून से लिखी, हमारी भी कहानी  है!"



"गरीबी और जातिवाद , व्यक्ति को आर्थिक रूप से तो कमजोर बना सकती है, मगर उसकी मानसिकता, बुद्धिमानी और कर्मठता को नहीं! तो आइये अपनी सोच का परिवर्तन करें-चेतन रामकिशन (देव)"