Thursday, 24 March 2011

मेरी माँ( मेरा खुदा), my mom (my God)

♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ मेरी माँ( मेरा खुदा)♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"पत्थर पर नदियों का पानी, गिरकर जैसे दाग बनाए!
पत्थर से पत्थर रगड़ो तो, चिंगारी और आग लगाए!
वैसे ही तेरे क़दमों के, नीचे बनता जहाँ हमारा,
माँ तेरे साए का बरगद, कड़क धूप से हमें बचाए!

तेरे उपकारों का बदला, हरगिज़ नहीं चुका सकता हूँ!
उम्र मेरी बढ़ सकती है पर, जीवन नहीं बना सकता हूँ!

तू धरती पे मेरा खुदा है, मैं तो वंदन तेरा करूँगा!
मुझको दौलत की ना चाहत, अभिनन्दन मैं तेरा करूँगा!

रोज सवेरे उठकर माता, करता हूँ मैं तेरी इबादत!
तुने जन्म दिया है मुझको, तेरी कोख में हुई बनावट.............. ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

तेरा ही प्रकाश जमीं पर, तेरा ही प्रकाश गगन में!
तेरी ही खुश्बू फूलों में, तेरा ही उल्लास चमन में!
तेरी लोरी कान में बजती, और दिल में वसता है चेहरा,
तेरा ही साया है सर पे, तेरा ही एहसास नयन में!

तू माली है और तुझ बिन मैं, बगिया नहीं खिला सकता हूँ!
अपनी खुशियों के लालच में, तुझको नहीं रुला सकता हूँ!

तू धरती पे मेरा खुदा है, मैं तो दर्शन तेरा करूँगा!
मुझको दौलत की ना चाहत, अभिनन्दन मैं तेरा करूँगा!

"देव" तेरे मुश्किल के पल में, माँ की दुआ से हुई हिफाजत!
तुने जन्म दिया है मुझको, तेरी कोख में हुई बनावट.............. ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

तू धरती पे मेरा खुदा है, मैं तो वंदन तेरा करूँगा!
मुझको दौलत की ना चाहत, अभिनन्दन मैं तेरा करूँगा!”

"माँ-( इतना विस्तार पटल है की अर्थ नहीं लिख सकता), अनमोल, असाधारण और जीवन निर्माता! अपनी प्रेरणा के प्रेम पूर्ण सहयोग से आज की रचना माँ के लिए समर्पित की है! आशा करूँगा कि हम सब इन शब्दों को यथार्थ रूप में भी प्रयोग करते हुए, माँ को इस धरती का खुदा बना दें!-चेतन रामकिशन( देव)"

नोट: यह रचना मेरे ब्लॉग www.chetankavi.blogspot.com में पूर्व प्रकाशित हो चुकी है |
"सर्वाधिकार सुरक्षित"


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ my mom (my God) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"stone rivers of water, blot up as down!
Rub the stone from stone, put the spark and fire!
Just for your actions, where we made below,
Mother's Banyan your shadows, save us from the strong sun!


Revenge of your favor, do not have!
I may grow old, the life can not!

You earth is my God, I shall thy salutation!
Me not wanting to money, greetings, your will I!

Mother got up early every day, do I worship your!
You gave me birth, your womb has the texture .............. ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

Your own light on the ground, your own light in the sky!
Yours smells flowers, small garden in your own joy!
Your voice rings in the ears, and heart is in the face
The shadow on your head, your own feeling in the eye!

I without you, you have gardeners, nursery can not feed!
Lure their happiness, you can not cry!

Earth you are my God, I will your vision!
Me not wanting to money, greetings, your will I!

"Dev" In your difficult moments, was to protect the mother's wish!
You gave me birth, your womb has the texture .............. ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥


You earth is my God, I shall thy salutation!
Me not wanting to money, greetings, your will I!”

"Mother - (meaning the board can not write so much detail), very precious and life-maker! support of my lovely inspiration we make creation of today is dedicated to mother! Hope that we will do all these words accurately in also using in life, and make mother of the earth to retain God! - Chetan Ramkishan (Dev) "

Note: The creation my blog "www.chetankavi.blogspot. com" has been published before in.

"All Rights Reserved"

Wednesday, 23 March 2011

‎***********आम आदमी( देश की रीढ़),simple man (the backbone of the country )


‎***********आम आदमी( देश की रीढ़)******************
"पत्थर की कोई शिला नहीं हूँ!
खंडहर, सूना किला नहीं हूँ!
जन्मा हूँ मैं हाड़-मांस से,
कंदराओं से मिला नहीं हूँ!

मैंने भी इस वतन की खातिर, अपने तन का लहू बहाया!
शोषण सहकर के भी मैंने, देश को नीचा नहीं दिखाया!

आम आदमी हूँ तो क्या, मेरे जिस्म में जान नहीं है!
क्यूँ मुझको ठुकराते हो, क्या मेरी कौम इंसान नहीं है.............

कागज जैसा जला नहीं हूँ!
और बर्फ से गला नहीं हूँ!
झुलसी सूरत धूप से मेरी,
संसाधन में पला नहीं हूँ!

जून मई की धूप में मैंने, अपना सारा बदन तपाया!
शोषण सहकर के भी मैंने, देश को नीचा नहीं दिखाया!

आम आदमी हूँ तो क्या, मेरे कुछ अरमान नहीं है!
क्यूँ मुझको ठुकराते हो, क्या मेरी कौम इंसान नहीं है.............

"किसी भी देश के उत्थान, निर्माण और गतिमान दशा को मजबूत करने के लिए "आम आदमी" की महत्त्व पूर्ण भूमिका होती है! लेकिन इसके बाबजूद उसका शोषण होता है! तो आइये अपने स्तर से "आम आदमी" के शोषण को कम करने का प्रयास करें- चेतन रामकिशन(देव)"

नोट: यह रचना मेरे ब्लॉग www.chetankavi.blogspot.com में पूर्व प्रकाशित हो चुकी है |
"सर्वाधिकार सुरक्षित"

*********** simple man (the backbone of the country )***************
"do not rock a rock!
Ruins, deserted fort'm not!
I was born bone - meat,
Have not seen the cave!


I also for the sake of the homeland, shed the blood of your body!
I have also suffered abuse, the country did not let down!

So will the common man, life is not in my body!
Why have rejected me, my race is not a human being…………………….

As the paper will not burn!
And snow-strangled'm not!
My scorched face the sun,
Processing'm not up!


May-June in the sunshine, tempered his whole body!
I have also suffered abuse, the country did not let down!

So will the common man, some of my desires is not
Why have rejected me, my race is not a human being.!”

"the rise of any country, state building and moving to strengthen the " common man "full of the important role that! but still it is exploitation! so come to our level" common man "to reduce the exploitation of Try - chetan ramkishan (Dev) "

Note: The creation my blog "www.chetankavi.blogspot. com" has been published before in.

"All Rights Reserved"

प्यार (दिल का दर्द), Love (heart pain)

♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥प्यार (दिल का दर्द)♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
"प्यार के वादे क्यूँ करते थे, क्यूँ करते थे हमसे बातें!
क्यूँ मिलने आते थे हमसे, क्यूँ जगते थे सारी रातें!
कहते थे की सारी खुशियाँ कर दूंगा मैं तेरे अर्पण,
लेकिन फिर भी दे गए मुझको, अश्कों से भीगी बरसातें!


जिस दिल को अपना कहते थे, उस दिल को ही तोड़ गए हो !
तन्हा तन्हा अश्क बहाऊ, इस हालत में छोड़ गए हो!

काश तुम्हारे मन की नियत, पहले से मुझको दिख जाती!
ना तुमको मैं दिल देती और ना ही तुमसे प्यार निभाती!...............


तेरे प्यार की खातिर मैंने अपनों का दामन ठुकराया!
तोड़ के सारी जंजीरें वो, तुझको अपना हाथ थमाया!
तेरे दर्द को देख के मैंने नम कर ली थी अपनी आंखें,
तेरे प्यार की ख्वाहिश में, अपना हर अरमान मिटाया!

लाके बीच समुन्दर में तुम, अब अपना मुंह मोड़ गए हो!
तन्हा तन्हा अश्क बहाऊ, इस हालत में छोड़ गए हो!

काश तुम्हारे मन की नियत, पहले से मुझको दिख जाती!
ना तुमको मैं दिल देती और ना ही तुमसे प्यार निभाती!...............

काश तुम्हारी सोच कलुषित, पहले से मुझको दिख जाती!
ना तुमको मैं दिल देती और ना ही तुमसे प्यार निभाती!”


"प्यार में दिल टूटने पर, बहुत तकलीफ होती है! इसलिए किसी का दिल ना तोडें- चेतन रामकिशन( देव)"

नोट: यह रचना मेरे ब्लॉग www.chetankavi.blogspot.com में पूर्व प्रकाशित हो चुकी है |
"सर्वाधिकार सुरक्षित"

♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ Love (heart pain) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"Why used the promise of love, why things used to us!
Why had come to meet us, why was awake all night!
I would say your dedication will make all the happiness,
But even were giving me, tears wet with rain!

Its called the heart, the heart was breaking!
Lonely lonely tears shed, the condition is left!

Wish your mind set, is already showing me!
I love you heart you would not play nor !...............


For the sake of your love I own rejected the tail!
He broke all the chains, Maine handed his hand!
You see the pain I had to wet his eyes,
To aspire to your love, your every desires deleted!


Wish you think foul, is already showing me!
I love you heart you would not play nor !”

"Love on the heartbreak, too hurts! why not break hearts - chetan ramkishan (Dev)"

Note: The creation my blog "www.chetankavi.blogspot. com" has been published before in.

"All Rights Reserved"

Monday, 21 March 2011

मेरी प्रेमिका( फूलों की छवि ), my girlfriend (flower image)


♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥मेरी प्रेमिका( फूलों की छवि )♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
"एक पल की दूरी भी अब तो, मुझसे सही नहीं जाती है!
तेरे बिन क्या हालत दिल की, मुझसे कही नहीं जाती है!
तुझसे प्यार किया है जबसे, हर लम्हा बस याद तुम्हारी,
आंखें बंद भी करके देखीं, निंदिया मगर नहीं आती है!

तेरे प्यार के जादू से तो, मेरे मन की सोच बदल गई!
जीवन की तन्हाई भी अब, पायल की झंकार में ढल गई!

इस पत्थर के शहर में अब तो, तू ही रेशम सा लगता है!
धूप हो कितनी भी कड्कीली, प्यार भरा मौसम लगता है!

छवि है तेरी फूलों जैसी, तू धरती पे रब की सूरत!
तेरे बिन मैं जी ना पाउ, तू जीवन की बनी जरुरत........ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

जब तक तुमसे मिला नहीं था, दिल का गुलशन खिला नहीं था!
जीवन की नदियाँ थी फीकी, मधुर भरा रस घुला नहीं था!
राहों के पत्थर, कंकर भी, पैरों को ज़ख़्मी करते थे,
घर में रहता था अँधेरा, कोई दीपक जला नहीं था!

जीवन की उर्जा की प्यासी, नीरसता की बरफ पिघल गई!
जीवन की तन्हाई भी अब, चित्रकला के रंग में ढल गई!

भीड़ में अब लाखों चेहरों की, एक तू हमदम सा लगता है!
दर्द भरा प्रभाव छीन ले, ऐसा मरहम सा लगता है!

छवि है तेरी फूलों जैसी, तू धरती पे रब की मूरत!
तेरे बिन मैं जी ना पाउ, तू जीवन की बनी जरुरत!”

"शुद्ध प्रेम से जीवन में एक सकारात्मक प्रवाह होता है! जिससे जीवन में आत्म विश्वास, स्वाभिमान और निश्चय पैदा होता है! तो आइये इसी शुद्ध सोच के साथ प्यार करें- चेतन रामकिशन( देव)"

नोट: यह रचना मेरे ब्लॉग www.chetankavi.blogspot.com  में पूर्व प्रकाशित हो चुकी है |
"सर्वाधिकार सुरक्षित"


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ my girlfriend (flower image) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"A moment away So now, me is not right!
Without your heart condition, is not called me!
Since you have loved, you just remember every moment,
Seen by the eyes closed, but does not sleep!


If you love magic, the thinking has changed my mind!
Loneliness of life now, anklets adapt to the chimes!

The stone in the city now, you feel the silk ones!
No matter how strong is sunshine, the weather looks of love!

Image like your flowers, you earth the face of God!
I can not live without you, you made ​​need life ........ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥


Met you was not until the heart was not feeding the flowers!
Rivers of Life was bleak, full of sweet juice was not dissolving!
The path of the stone, gravel, even when the legs were injured,
Lived in the house was dark,not a lamp was burning!

Thirsting for power of life, the monotony of the ice melt!
Loneliness of life now, painting the color adapt!

Now millions of faces in the crowd, my little one you think!
Full effect to take away the pain, it is healing sounds!

Image like your flowers, you image of God on earth!
I can not live without you, you made ​​need life!”

"A positive flow of life is pure love! the life self-confidence, pride and certainty is born!so come fall in love with this pure thinking - chetan ramkishan (Dev)"


Note: The creation my blog www.chetankavi.blogspot. com has been published before in. 

"All Rights Reserved"













Sunday, 20 March 2011

*********************** मेरे मन की पीड़ा******, * The suffering of my mind)******************


*********************** मेरे मन की पीड़ा******************
"जिसको मैंने राम समझ कर, पग छूकर प्रणाम किया था!
अपनी सारी खुशियों का,हर लम्हा उसके नाम किया था!
उसके बिन भी मर्यादा में, रहकर अपनी रात गुजारी,
उसके चैन, अमन की खातिर, अपना सुख नीलाम किया था!

सात वचन में बांध के जिसने, जीवन साथी हमें बनाया!
अपने नाम के पीछे हमने, जिस व्यक्ति का नाम लिखाया!

आज वही जीवन का साथी, उन वादों में आग लगाए!
खुद रावण होके भी देखो, मुझ सीता पर दोष लगाए............ *******



अपनी इज्ज़त पे ऊँगली मैं, जीते जी उठने ना दूंगी!
मैं पत्थर की शिला नहीं हूँ, जो झूठे आरोप सहूंगी!
उनका घर हो उन्हें मुबारक, उस घर में मुझको नहीं रहना,
पत्नी बनकर गयी थी घर में, दासी बनकर नहीं रहूंगी!

अपने जीवन की नैया का, मांझी हमने जिसे बनाया!
जिसकी खातिर धूप में हमने, अपना सारा बदन जलाया!

आज वही जीवन का साथी, मेरे गाल पे हाथ उठाए!
खुद रावण होके भी देखो, मुझ सीता पर दोष लगाए............ *******


नारी हूँ मैं, नारी हूँ तो, मैं कोई बेजान नहीं हूँ!
पैरों की जूती क्यूँ समझो, मैं  कोई गुमनाम नहीं हूँ!
जैसे खून है उनमें बहता, वैसा ही बहता है मुझमे,
मैं काजल का दाग नहीं हूँ, मैं कोई बदनाम नहीं हूँ!

मैंने निश दिन पूजा करके, जिसके मस्तक तिलक लगाया!
करवाचौथ का व्रत रखा और, जिसको अपना "देव" बनाया!

आज वही जीवन का साथी, मेरे जिस्म का खून बहाए!
खुद रावण होके भी देखो, मुझ सीता पर दोष लगाए............ *******


अपनी इज्ज़त पे ऊँगली मैं, जीते जी उठने ना दूंगी!
पत्नी बनकर गयी थी घर में, दासी बनकर नहीं रहूंगी!”

"पुरुष प्रधान समाज ने, नारी को प्रयोग और उपयोग करने का साधन समझ लिया है! पुरुष, हर एक रिश्ते में महिला  से विश्वास पात्र होने की अपेक्षा रखता है जबकि वो खुद विश्वास का अर्थ नहीं जानता! तो आइये इस कलुषित पुरुषवादी सोच को समाप्त करने के लिए अपने स्तर से पहल करें!-चेतन रामकिशन (देव)"


 ******************* The suffering of my mind)******************
"which I do understand as a god, step was touching the bow!
All my happiness, every moment was his name!
Without him in dignity, by being spent her night,
His peace, for the sake of peace, my happiness was auctioned!

Dam of seven words which, spouses made ​​us!
We back your name, name of the person Alikhaaya!

Today the same life partner, the fire put those promises!
False self even look, he put the blame on me ............ *******

Finger on my honor I'll not get up alive!
I'm not stone rock, which tolerate false accusations!
Congratulations to them they are home, not be me in that house,
Was as a house wife, ll not be a servant!

Of your life boat, boater, we made ​​that!
Whose sake we have in the sun, burnt my whole body!

Today the same life partner, raised hand on my cheek!
False self even look, he put the blame on me ............ *******

I'm female, so women do, I'm not a lifeless!
Why Do foot foot, I'm not an anonymous!
As blood flows into them, so the flows in me,
I'm not stain mascara, I'm not a bad!

I worship day by day, whose head vaccinated!
Kept the marital vow, which your "Dev" made​​!

Today the same life partner, shed the blood of my body!
False self even look, he put the blame on me ............ *******

Congratulations to them they are home, not be me in that house,
Was as a house wife, ll not be a servant!”


"Male-dominated society, women have understood the experiment and to use tools! Man, every woman in a relationship than to be confidant while he himself does not know the meaning of faith! So come to think of the man's foul initiative to end their level! - Chetan Ramkishan (Dev) "