Thursday, 7 April 2011

♥ daughter (how did a stranger!) ♥ ♥ बेटी( कैसे हुई पराई!)♥


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ बेटी( कैसे हुई पराई!)♥ ♥ ♥
देखो मेरी इन आँखों में, दर्द भरी है लाली छाई!
चेहरा भी है सिमटा सिमटा, और आँखें भी हैं सूनी !
मेरा दिल भी मांस का और भाव भी सांस सांस का,
 सारी दुनिया कहती लेकिन, बेटी तो है रकम पराई!

   एक लड़की कहती है लेकिन, चुप चुप ख़ामोशी की धुन में!
   माथे छाई शिकन की बदली ,और मन भी डूबा उलझन में!  
उसी कोख से बेटा जन्मा, उसी कोख से बेटी आई!
कोई मुझे समझाए आखिर, बेटी कैसे हुई पराई………………..

जिस दिन मैं घर में आती हूँ, सब लक्ष्मी का रूप बताते!
मंदिर की देहरी पर जाकर, दीप जलाते, शीश झुकाते!
सब कहते हैं अपनी बेटी, बेटे से ना कम निकलेगी,
आज मगर ये कहने वाले, बेटी का हैं नीर बहाते!
   एक लड़की दिखती है लेकिन, खोई खोई सी उपवन में!
  माथे छाई शिकन की बदली ,और मन भी डूबा उलझन में! 

उसी दूध से बेटा पलता, और बेटी की हुई सिंचाई!
कोई मुझे समझाए आखिर, बेटी कैसे हुई पराई………………..

नहीं हैं कमतर बेटे होते , ना बेटी भी होती कम है!
पीड़ा का माहौल देखकर ,उसकी आंख भी होती नम है!
लेकिन भेदभावों के चलते, बेटी के मनोभाव टूटते,
कदमो में है शूल चुभन तो, "देव" कंठ में करुण रुदन है!
  एक लड़की है मिटती है लेकिन, अपने घर के ही आँगन में!
  माथे छाई शिकन की बदली ,और मन भी डूबा उलझन में! 
बेटी ने मर्यादित होकर, घर की हर पल लाज बचाई!
कोई मुझे समझाए आखिर, बेटी कैसे हुई पराई!”

*बेटी को पराया ना करिए, ये तो अनमोल है जी! -चेतन रामकिशन(देव)"


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ daughter (how did a stranger!) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

"Look me in the eyes, the redness dominated painful!
Face the ends closed, and eyes are barren!
My heart of flesh and feeling the breath of breath,
 
 But the world says, is the daughter sum stranger!

   But the girl says, up to the tune of silence up!
     The forehead wrinkle line, and even dipped confused mind!

Son, born of the same womb, the daughter came the same womb!
After someone explain to me, daughter How did a stranger……………..

The day will come at home, as all calls to Bhagaven!
Go to the temple, deep burn, head bowed!
Everyone says my daughter, my son will not be less than,
But people say that today, daughter has tears!

    A girl looks, but gloomily in garden!
      The forehead wrinkle line, and even dipped confused mind!

Same milk multiplies son, and daughter were irrigated!
After someone explain to me, daughter How did a stranger……………..


There son are not less , is not too little daughter!
Seeing an atmosphere of pain, his eyes are moist too!
But because of discrimination, breaking daughter's attitude,
If the prick in the foot, "Dev" is the cry in the throat!


     A girl fade, but the courtyard of his house!
     The forehead wrinkle line, and even dipped confused mind!

Daughter through the sobering, house honor saved every moment!
After someone explain to me, daughter How did a stranger!”


*Do not estranged daughter! daughter is precious!-chetan ramkishan (Dev)"



Wednesday, 6 April 2011

♥ come on do something ♥,♥ हसरतें ( कुछ करने का जज्बा)♥


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ हसरतें ( कुछ करने का जज्बा)♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"मैं अक्सर रेत के पन्नो पे कुछ अल्फाज लिखता हूँ!
नहीं हैं पंख पर मेरे, मगर परवाज लिखता हूँ!
 
   मुझे मालूम है ये ,के बहुत कम ही समझते हैं,
   मुझे सच्चाई से मतलब, वही आवाज लिखता हूँ!

हजारों लोग हैं ऐसे, जिन्हें शब्दों से है नफरत,
मुझे उल्फत की चाहत है, वही अंदाज लिखता हूँ!

नहीं जलता वहां चूल्हा, नहीं मिलती जिन्हें रोटी,
मुझे पैगाम देना है, वही ये राज लिखता हूँ!

गमो की धूप में तन्हा, भटकता हूँ, तरसता हूँ,
तेरे शब्दों को लेकिन, 'देव" मैं हमसाज लिखता हूँ!

" मेरे और मेरी प्रेरणा स्रोत की सोच के अनुसार तो शब्दों में बहुत शक्ति होती है! इसलिए शब्दों के गंगाजल का प्रवाह करता हूँ! आपसे अनुरोध है की अपने आशीर्वाद की उर्जा से से मेरा मार्गदर्शन करें!-चेतन रामकिशन( देव"
♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ come on do something ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"I'll often sand-page write some Stjbd!
 
But I have no wings, but flies do write!
 
   
 I know of, much less understand
   
 I mean truthfully, I write the same voice!

Thousands of such people who hate the words,
I wanted to be loved, the same style I write!

No burning stove there, does not that bread
I give the message, that this rule will write!

Pain in the sun lonely, wandering am I alone,
But your words, "Dev" I am writing fellow traveler!


"According to my thinking and my inspiration in the words have power! so the words doflow of holy water! You are requested to guide me to the power of his blessings!-chetan ramkishan (Dev"


Saturday, 2 April 2011

♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ हिंदुस्तान ( जीत की गाथा) ,

♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ हिंदुस्तान ( जीत की गाथा) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"गली गली हर कूचा कूचा, एक यही आवाज हुई है!
मेरे भारत की भूमि ये, दुनिया की सरताज हुई है!
जिन खुशियों की खातिर हमने, मायूसी में साल गुजारे,
आज उन्ही खुशियों को पाकर, एक उम्दा परवाज हुई है!

उजली उजली धूप झलकती, उजला उजला सा हर चेहरा!
हमने सोने के शब्दों से, लिखा है इतिहास सुनहरा!

अभिमान का शब्द नहीं है, लेकिन हम हैं स्वाभिमानी !
चारों और है चर्चा गूंजी, छा गए फिर से हिन्दुस्तानी.............

देखो मेरी आँखों में भी, चमक विजय की झलक रही है!
आगे भी करना है ऐसा, ये उर्जा भी दहक रही है!
हमने सबको दिखा दिया है, अंगारों पे चलते हैं हम,
आज हमारे देश की धरती, चन्दन जैसी महक रही है!

"देव" तेरी इस हिम्मत ने तो, तोड़ा है चुप्पी का पहरा!
हमने सोने के शब्दों से, लिखा है इतिहास सुनहरा!

इंतकाम का शब्द नहीं हैं, और नहीं करते बेमानी!
चारों और है चर्चा गूंजी, छा गए फिर से हिन्दुस्तानी!”

"हिंदुस्तान की जीत ने सबको दिखा दिया है हम कमजोर नहीं हैं! तो आइये इस जीत का जश्न मनायें!- चेतन रामकिशन(देव)





♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ India (winning story) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"Every street street street street, a voice that is!
My Indian land that the world is high!
For the sake of the happiness we have, years spent in despair,
Today, by having the happiness, is an excellent flying!

Reflected sunny sunny sunny, bright white ones every face!
We gold with the words, written history golden!

Word of pride, but we are proud!
Discussion around now, win again Indian .............

Look in my eyes, shining glimpse of victory is!
It further aims, this energy is the blaze!
We have shown everyone, we go over the coals,
Today our nation's soil, smelling like sandalwood is!
"Dev" If you by the guts, the silence broken watch!
We gold with the words, written history golden!

The words are not vindictive, and not redundant!
Discussion around now, win again Indian! “

"India's victory has shown everyone we are not weak! then come to the victory party! -Chetan ramkishan (Dev)

Friday, 1 April 2011

♥ औरत(सहनशीलता का ज्वालामुखी )♥ ,

♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ औरत(सहनशीलता का ज्वालामुखी )♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"शीशा कभी मुझे कहते हो, पत्थर मुझे बताते हो तुम!
खुद काजल से पुते पड़े हो, दागिल मुझे बताते हो तुम!

मैं बेजान सी गुड़िया ना हूँ, मैं तो हमराह तुम्हारी,
लहू मेरा भी बहता है, नश्तर मुझे चुभाते हो तुम!

ऐसा ही गर करना था तो, क्यूँ लाये थे हमे ब्याह के,
हँसना गाना भूल गयी हूँ, इतना मुझे रुलाते हो तुम!

आँखों के नीचे कालापन, और सूरत में उठती लपटें,
रोज गमों की आग में मुझको, जिन्दा मुझे जलाते हो तुम!

"देव" तुम्ही नारी मुक्ति को, मंचो से देते तकरीरें,
घर में लेकिन झांक के देखो, कितना मुझे सताते हो तुम!"

" नारी, पत्थर तो नहीं है ना, तो फिर क्यूँ उसके सकारात्मक उत्थान से हमें अपना अस्तित्व कमजोर लगता है! यदि नारी, का सम्मान करोगे तो निश्चित रूप से दुनिया में सफल बन सकते हो!-चेतन रामकिशन(देव)"


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ lady (tolerance volcano) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"mirror Sometimes say me, tell me you I am rock!
Themselves as black soot, the tainted me tell you!

I'm not lifeless doll, I was your fellow traveler,
I also have blood flowing, do you hurt me with spears!

So why was it brought us to the marriage,
Laugh have forgotten song, so I did cry!

Under the eyes black, and flames rising in the face,
Daily hurt me in the fire, burn you alive me!

"Dev" women's liberation you, give speeches from the stage,
But look at the house eaves, how do you trouble me! "

"Woman is not stone, then why his positive uplifting us why its existence seems weak! iffemale, will respect can certainly be successful in the world!-chetan ramkishan (Dev)"

Wednesday, 30 March 2011

हिंदुस्तान( जीत की इबारत ) ,India (winning writing style)


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ हिंदुस्तान( जीत की इबारत ) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
दिल्ली झूमी, मुंबई झूमी, और पंजाब की गलियां झूमीं!
झरने झूमे, नदियाँ झूमी, और बागों की कलियाँ झूमीं!
मेरे देश के जांबाजों ने ऐसा जादू दिखलाया है,
देश का हर एक लड़का झूमा, और देश की कुडियां झूमीं!
...
भारत तेरे इस साहस से, मेरे मन में प्यास जगी है!
हम फिर से सिरमौर बनेंगे, आँखों में ये आस जगी है!

राम ने जैसे त्रेता युग में , जिस लंका पे विजय थी पाई!
आज वही फिर मौका आया, श्रीलंका पे करें चढाई!

एक बार हम दिखा चुके हैं, मौका आया है दोबारा!
हम जीते थे, हम जीतेंगे, हिन्दुस्ता है नाम हमारा…………………

बस थोड़ी सी कोशिश करना, हिम्मत का एहसास जगाना!
याद करे जो दुनिया सारी, ऐसा एक इतिहास बनाना!
दुनिया में गौरव हो अपना, और विजय का परचम लहरे,
रात में दिन सा उजियारा हो, ऐसा एक प्रकाश फैलाना!

भारत तेरे इस साहस से, मेरे मन उल्लास जगी है!
हम फिर से सिरमौर बनेंगे, आँखों में ये आस जगी है!

हनुमान ने क्रोधित होकर, जिस लंका में आग लगाई!
याद करे जो दुनिया सारी, ऐसा एक इतिहास बनाना!

एक बार हम बता चुके हैं, मौका आया है दोबारा!
हम जीते थे, हम जीतेंगे, हिन्दुस्ता है नाम हमारा!”

"भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन से हर एक व्यक्ति खुश है! हमारा देश हिंदुस्तान फिर से इतिहास दोहराने जा रहा है! आइये भारतीय टीम का उत्साह वर्धन करें!-चेतन रामकिशन( देव)"


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ India (winning writing style) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
Delhi and Mumbai are happy streets of Punjab are happy!
Waterfalls and rivers are happy, and orchards of the buds are happy!
The players is so magic shows of my country,
Every guy in the country is happy, happy girl in the country!

India you the courage, roused in my mind is thirsty!
We will become high again, eyes that have roused around!

Such as Ram in Treta period, which could Lanka had won!
Then came the same opportunity today, to Sri Lanka trekking!
Once we have shown, the chance has come again!
We won, we win, we named India……………………

Just try a little, dare realize awakening!
Should remember that the whole world, that make a history!
Be glory in the world own, and hoist the flag of victory,
Be little light at night the day, it spread a light!
India you the courage, my mind is awake joy!
We will become high again, eyes that have roused around!
Once we have been told, has a chance again!
We won, we win, we named India.”

"Indian cricket team's great performance everyone is happy! Our country India is againgoing to repeat history! come addition to the enthusiasm of the team!-chetan ramkishan (Dev)"


Tuesday, 29 March 2011

प्यार ( सच का दर्पण), Love (true mirror)

♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ प्यार ( सच का दर्पण) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
" कुछ लम्हों से दिल में मेरे, मीठी सी आवाज हुई है!
भीगे हुए हैं पंख मेरे पर, एक उम्दा परवाज हुई है!
पलकों की इस बगिया में अब, एक चेहरे का फूल खिला है,
जब से तुमसे प्यार हुआ है, हंसी- ख़ुशी हमसाज़ हुई है!

जब से तुमने प्यार दिया है, रातों का हर पल है रोशन!
मन में मिलन भाव जागे हैं, और भागी है सोच वियोजन!

मैंने सीखा प्यार में तेरे, प्यार भाव का दर्पण होता!
जो रखते हैं नयन जिस्म पे, प्यार नहीं वो शोषण होता............

तेरे प्यार ने मुझको हमदम, सच का सूत्र वाक्य सिखलाया!
मेहनत की है राह दिखाई, ऐतबार का भाव जगाया!
ये सच है मिला नहीं हूँ, तुझसे एक पल को भी सच में,
लेकिन जब भी झाँका दिल में, साथ में, मैंने तुझको पाया!

जब से तुमने प्यार दिया है, करता हूँ सच का अभिवादन!
"देव" तेरे बिन किसे मैं देखूं, एक तू ही मेरा मनभावन!

मैंने सीखा प्यार में तेरे, प्यार, वफ़ा का दर्शन होता!
जो रखते हैं नयन जिस्म पे, प्यार नहीं वो शोषण होता!”

"प्यार सच का दर्शन है! अगर प्यार में सत्यता का अभाव है तो वहां प्यार भी रोगग्रस्त है! तो आइये सच के साथ प्रेम करें-चेतन रामकिशन (देव)"

♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ Love (true mirror) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"Some moments in my heart, sweet little voice is!
Wet the feathers on me, is an excellent flying!
Now in the nursery of the eyelids, a face flower has blossomed,
When you have love, laughter has started!

When you have love, nights brighten every moment!
Sense of union in mind awake and ran dissociation wondering!

I learned to love you, love is a mirror of humor!
Keep your eyes on the body, love it exploited……………….

You love me mate, really taught the formula sentence!
Is hard to see path, aroused a sense of confidence!
Have not seen it's true, you really a moment,
But even peeped into the heart, as in, I found you!

When you have love, I really do greet!
"Dev" whom I view without you, you just my favorite one!

I learned to love you, love is a philosophy of dedication!
Keep your eyes on the body, love it exploited!”

"Love, true philosophy! the truth in love, so there is a lack of love is sick! so come tolove with true-chetan ramkishan (Dev)"

Sunday, 27 March 2011

मेरा पंछी मन,my Bird heart

♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ मेरा पंछी मन ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
" मेरा मन कहता है मुझसे, पंछी बनकर मैं उड़ जाऊ !
मेरे शहर में घुटन बहुत है, खुली हवा में, मैं फिर आऊ !

मेरे शहर में लोगों ने तो, मानवता में आग लगाई!
सारे इन्सां सोते हैं अब, रहते हिन्दू, सिख, इसाई!
एक तरफ ये खद्दरधारी , बहकाते हैं इन सारों को,
अपनों के ही दुश्मन बनके, सबने है तलवार उठाई!

मेरा मन कहता है मुझसे, पंछी बनकर मैं उड़ जाऊ !
नफरत की ये घुटन बहुत है, उल्फत की खुश्बू को पाऊ……………….

प्रेम करो तो प्रेम में धोखा, ऐतबार की जान निकलती!
जिसका दिल भी झांक के देखो, काली सी पहचान निकलती!
एक तरफ इन धनवानों ने, गोदामों पे डाला डेरा,
और देश के कृषक के घर, ना गेहूँ ना धान निकलती!

मेरा मन कहता है मुझसे, पंछी बनकर मैं उड़ जाऊ !
उर्जा सारी ख़त्म हो चुकी, सूरज से उर्जा ले आऊ!

पत्थर, पत्थर, पत्थर, पत्थर, जैसे टुकड़े हैं हर घर में!
ठीक तरह से चल नहीं पाते, और नज़र रखते अम्बर में!
देश के सारे युवा भी अब तो, बनना चाहते पल में राजा,
सोच नहीं पर उनकी उत्तम, और निश्चय भी नहीं जिगर में!

मेरा मन कहता है मुझसे, पंछी बनकर मैं उड़ जाऊ !
"देव" मुझे समझाता है ये, लौट के फिर वापस ना आऊ…………….

मेरा मन कहता है मुझसे, पंछी बनकर मैं उड़ जाऊ !
मेरे शहर में घुटन बहुत है, खुली हवा में, मैं फिर आऊ!”

" देश में ये जो आग धधक रही है! उसे बुझाने के लिए हमे आगे आना होगा, वरना आने वाला भविष्य अच्छा नहीं होगा! तो आइये अपने मन में सकारात्मकता पैदा करें! -चेतन रामकिशन (देव)'

नोट: यह रचना मेरे ब्लॉग www.chetankavi.blogspot.com में पूर्व प्रकाशित हो चुकी है |
"सर्वाधिकार सुरक्षित"



♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ my Bird heart ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"My heart tells me, is I fly as a bird!
My city is very stuffy in the open air, I come again!

If people in my town, burned in humanity!
Insan sleep all now live Hindu, Sikh, Christian!
On the one hand these dirty leaders are seduced them all,
Become the enemy of our own, have all raised the sword!

My heart tells me, is I fly as a bird!
It has plenty of hate stuffy, finds the smell of love…………….

To love the love cheat, leave the life of faith!
Whose heart the eaves look, leave black identity!
On the one hand by the rich, put on the camp warehouses;
But the country's farmer's house, no wheat, no rice rises!

My heart tells me, is I fly as a bird!
Has power over all, get energy from the sun……….

Rock, rock, stone, such as pieces in every home!
Can not walk properly, and with an eye in the sky!
Now all the youth of the country, want to be king at the moment,
Not think on their best, and certainly not in mind!

My heart tells me, is I fly as a bird!
"Dev" I explain it now, not back come back again………..

My heart tells me, is I fly as a bird!
My city is very stuffy in the open air, I come again!”

"The country that is on fire! him to extinguish us will come forward, or will not come to a better future! then come to create positivity in my mind!-chetan ramkishan (Dev) '

Note: The creation www.chetankavi.blogspot.com my blog has been published in the before|
"All Rights Reserved"

Friday, 25 March 2011

♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ प्यार( बदलता स्वरूप)♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"इन हाथों में प्यार की रेखा, जिन्दा अब तो बची नहीं है!
सूख गयी है मेहंदी लकिन, रंगहीन है रची नहीं है!
हर सपना अब टूट गया है, और नहीं अब चैन बचा है,
रातों को रोती ये अंखियाँ, निंदिया इनमे बची नहीं है!

प्यार में अक्सर क्यूँ होता है, अपने ही क्यूँ बनते दुश्मन!
क्यूँ दिल को तड़पाते हैं वो, क्यूँ आँखों को देते उलझन!

प्यार की होली चौराहे पे, इस तरहा ही जलती है अब!
उसके बिन ये रूह हमारी, पल पल रोज सिसकती है अब!

क्या मैं बोलूं, क्या में लिखूं, अब हाथों में खून नहीं है!
रहता हूँ खोया खोया सा, एक पल को भी सुकूं नहीं है........ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

प्यार यहाँ अब जात से होता, प्यार में मजहब देखा जाता!
प्यार में देखी जाती दौलत, बड़ा घरोंदा देखा जाता!
प्यार में अब तो झूठ बहुत है, सच्चाई का नाम नहीं है,
प्यार की शुद्ध भावना को भी, कदमों नीचे रौंदा जाता!

प्यार में अक्सर क्यूँ होता है, अपने ही क्यूँ बनते दुश्मन!
क्यूँ जलता है दिल नफरत से, क्यूँ जलता है इसमें योवन!

ये रंगोली चौराहे पर, क़दमों तले कुचलती है अब!
उसके बिन ये रूह हमारी, पल पल रोज सिसकती है अब!

"देव" तेरी इन रचनाओं में, होता कोई जूनून नहीं है!
क्या मैं बोलूं, क्या में लिखूं, अब हाथों में खून नहीं है…..♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

क्या मैं बोलूं, क्या में लिखूं, अब हाथों में खून नहीं है!
रहता हूँ खोया खोया सा, एक पल को भी सुकूं नहीं है!”

" आज लोगों ने अपने निज स्वार्थ के लिए प्रेम का स्वरूप कलुषित कर दिया है! जबकि प्रेम एक अविरल प्रवाहित होने वाली अमृत धारा है! तो आइये हम सब अपनी सोच बदलते हुए, प्रेम को फिर से सुनहरा आवरण धारण करायें!- चेतन रामकिशन(देव)"

नोट: यह रचना मेरे ब्लॉग www.chetankavi.blogspot.com में पूर्व प्रकाशित हो चुकी है |
"सर्वाधिकार सुरक्षित"




♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ Love (changed format) ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
"Love in the hands of the line is left alive now!
Lain has dried henna, is colorless and is not planned!
Every dream is broken now, no longer rest is left
Nights weeping eyes, left these, do not sleep!

Love is often why, why becoming your own enemy!
Why do they hurt the heart, why do the eyes confused!

Book of love at the crossroads, such as burning now!
Without it our soul, every moment is crying every day now!

I say, what to write, is now in the hands of blood!
Lost Lost live, not a moment too peace……..♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

Now here would love to cast, religion is seen in love!
Love is seen in the wealth, is seen a big house!
Much in love now lies, the truth is not the name,
Pure spirit of love, too, are trampled under foot!

Love is often why, why becoming your own enemy!
Why heart burns with hatred, why this young burns!

The Book of love at the crossroads, foot are now buried under!
Without it our soul, every moment is crying every day now!

"Dev" in your compositions, is not an obsession!
I say, what to write, is now in the hands of blood….♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

I say, what to write, is now in the hands of blood!
Lost Lost live, not a moment too peace!”

"Today people who love the nature of its property interests to have foul! the love with acontinuous flowing stream is immortal! So come all of us changing our thinking, givelove to wear again holding golden cover! - chetan ramkishan (Dev) "
Note: The creation www.chetankavi.blogspot.com my blog has been published in the before|
"All Rights Reserved"