Thursday, 17 March 2011

♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥ प्रेम ( सुनहरे पल)♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥


♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥ प्रेम ( सुनहरे पल)♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
" जब से प्यार दिया है उसने, रिमझिम सी बरसात हुई!
 दिन में चैन मिला है मुझको, महकी महकी रात हुई!
 सुन्दर नहीं वो अतिसुन्दर है, रंग चांदनी का हो जैसा!
 अँधेरे में भी रोशन कर दे, अंग रौशनी का हो जैसा!
 होठो से वो कुछ ना बोले, लज्जा की सौगात हुई!
 आंख मिली और दिल धड़का, नैनन में ही बात हुई!

दिन में चैन मिला है मुझको, महकी महकी रात हुई..... ♥♥♥♥

काव्य ग्रंथ है, प्रेम ग्रंथ है, सूरत में भगवान हो जैसा!
पुष्प सुगन्धित, नदी की कल कल, प्रकृति का वरदान हो जैसा!
प्रेममयी है, सोम्य सरल है, नफरत पर आघात हुई!
साथ चली और दिल धड़का, नैनन में ही बात हुई!

दिन में चैन मिला है मुझको, महकी महकी रात हुई..... ♥♥♥♥

अमृत घोले, जब वो बोले, बोली में कोई गान हो जैसे!
साफ नियत की ईश वंदना, सच्चा और ईमान हो जैसे!
"देव" सी हर्षित, प्रेम प्रतिमा, जीवन का प्रभात हुई!
साथ चली और दिल धड़का, नैनन में ही बात हुई!

दिन में चैन मिला है मुझको, महकी महकी रात हुई..... ♥♥♥♥



















♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ " प्रेम ग्रंथ" ( एक अनमोल शब्दकोष )♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥


♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ " प्रेम ग्रंथ" ( एक अनमोल शब्दकोष )♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

"तुम साथ रहो तो हम भी अपना प्रेम ग्रन्थ लिख देंगे!
 प्रेम कथा लिख देंगे, हम भी प्रेम अर्थ लिख देंगे!

हाथ पकड़ कर चलो हमारा, तन्हाई से डर लगता है!
नाम जोड़ लो साथ हमारा, रुसवाई से डर लगता है!
हम दोनों मिल जुलकर खुद प्रेम युक्त सुख देंगे!
प्रेम कथा लिख देंगे, हम भी प्रेम अर्थ लिख देंगे.. ♥♥♥♥


जीवन डगर सरल होगी, जब साथ तुम्हारा होगा!
लहरें ना खेलेंगी हमसे, पास किनारा होगा!
हम दोनों मिलकर जीवन को, विजय युक्त लिख देंगे!
प्रेम कथा लिख देंगे, हम भी प्रेम अर्थ लिख देंगे.. ♥♥♥♥

तुम समझोगी, हम समझेंगे दर्द सिमट जायेगा!
निकलेगा दिन खुशियों का, अँधेरा मिट जायेगा!
हम दोनों मिलकर इस दिन को, भय मुक्त लिख देंगे!
प्रेम कथा लिख देंगे, हम भी प्रेम अर्थ लिख देंगे.. ♥♥♥♥

प्रेम ग्रन्थ लिखना है हमको, "देव" का कलम बनो तुम!
भरकर स्याही प्रेम की , प्रेम के शब्द बनो तुम!
हम दोनों मिलकर के , फिर से नया जन्म लिख देंगे!
प्रेम कथा लिख देंगे, हम भी प्रेम अर्थ लिख देंगे.. ♥♥♥♥



" प्रेम ग्रंथ, तो आइये हम भी किसी के प्रेम ग्रंथ की रचना के सूत्रधार ,प्रेरणास्रोत और सहयोगी बनें!       क्यूंकि प्रेम ग्रंथ अनमोल होता


--------------------------------------------♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥प्रेम ( एक अविरल धारा)-------------


--------------------------------------------♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥प्रेम ( एक अविरल धारा)-------------
" प्रेम धरा है, प्रेम गगन है, प्रेम नयी अभिलाषा है!
  प्रेम मिलन है, प्रेम विरह है, प्रेम मधुर सी भाषा है!

प्रेम है सोहनी, प्रेम जुलिएट, प्रेम अतीत की गाथा है!
प्रेम है लैला, प्रेम है मंजनु , प्रेम किशन और राधा है!

प्रेम है पूजा, ईश वंदना, जन्नत का दरवाजा है!
प्रेम आस्था, प्रेम समर्पण, प्रेम मधुर परिभाषा है!

प्रेम हर्ष है, प्रेम क्रोध है, अश्रु भी प्रेम बहाता है!
प्रेम है चन्दन, प्रेम ताजगी,  प्रेम विजय की आशा है!

प्रेम चांदनी, प्रेम घटा है, इन्द्रधनुष सा छाता है!
प्रेम ना सीमा, "देव"ना बंदिश, प्रेम तो बस बिन बाधा है!




"सच है कि प्रेम में दिल टूटते हैं, लेकिन प्रेम का सिद्धांत दिल तोड़ना नहीं सिखाता!  वो तो लोग होते हैं जो अपने स्वार्थ के लिए प्रेम कि हत्या कर देते हैं! तो आओ प्रेम कि प्रगति  के लिए प्रेम करें!---चेतन रामकिशन (देव)"

♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥बेबस लड़की की मोहब्बत ♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥

♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥बेबस लड़की की मोहब्बत ♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
"जिस दिन मैंने इस दुनिया में अपना पहला कदम रखा था!
माँ ने दूध दिया था मुझको, और पिता ने गोद भरा था!
घर में सब कहते फिरते थे, लक्ष्मी मेरे रूप में आई,
मेरे नाम पे ही बाबा ने, अपने घर का नाम रखा था!

आज मगर जब बड़ी हुई तो प्रेम के अंकुर फूट गए!
ये सुनते ही सारे रिश्ते, एक पल में ही टूट गए!
मेरी माँ कहती है के, बदनामी ना कर देना तुम!
लाखों का ये महल बना है है, नीलामी ना कर देना तुम!

प्यार खुदा है ये सब कहते, प्यार की पर औकात नहीं है!
अपने रहबर बनके लूटें, गैरों की कोई बात नहीं है……..♥ ♥ ♥ ♥ ♥

ये सच है के माँ ने पाला, जीने के अंदाज सिखाए!
और पिता ने गले लगाकर, सुख के संसाधन दिलवाए!
इनकी इज्ज़त करती हूँ मैं, वंदन के हूँ भाव जगाती,
पर उसको मैं कैसे भूलूं, प्यार के जिसने ख्बाव सजाए!

आज मैं उसके साथ खड़ी तो, सारे अपने रूठ गए!
आज मगर जब बड़ी हुई तो प्रेम के अंकुर फूट गए!

मेरी माँ भी कहती है के, बदनामी ना कर देना तुम!
तेरे पिता का नाम है ऊँचा, गुमनामी ना कर देना तुम!

प्यार खुदा है ये सब कहते, प्यार की पर औकात नहीं है!
दिन कटते हैं अश्कों के संग, हर्ष भरी अब रात नहीं है…..♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

मैंने उनसे मिन्नत की है, अपने दिल का हाल बताया!
उसके बिन जीना है मुश्किल, ये उनको दर्पण दिखलाया!
वो कहते हैं एक नहीं है उसकी और ये जात हमारी,
मानवता जाति से नीची, सबने मुझको पाठ पढाया!

जातिवाद के इस बंधन से, प्रेम के धागे टूट गए!
आज मगर जब बड़ी हुई तो प्रेम के अंकुर फूट गए!

"देव" से मिलने की कोशिश और नादानी ना कर देना तुम!
कर देंगे हम हत्या तेरी, बदनामी ना कर देना तुम!

प्यार खुदा है ये सब कहते, प्यार की पर औकात नहीं है!
झूठी इज्ज़त पे मरते सब, सुनता दिल की बात नहीं है!

प्यार खुदा है ये सब कहते, प्यार की पर औकात नहीं है!
अपने रहबर बनके लूटें, गैरों की कोई बात नहीं है!”

" आप ही बताओ, कि क्या करे ये हमारी" बेबस लड़की"- चेतन रामकिशन (देव)"

***********************mera mehboob******************************


‎"बहुत हसीन सा एहसास, नज़र आता है मुझे! 
मेरा महबूब जब थोड़ा सा तड़पाता है मुझे!
एहसास-ए-इश्क का मंज़र तो देखिये,
खुद भी रोता है,थोड़ा सा रुलाता है मुझे!
जानता है मेरी मुस्कान की जरुरत को,
नम हो आँख पर, मुस्कान दिखाता है मुझे!
नींद में आँखें झुकती रहेंगी उसकी मगर,
गोद में रखके सर, वो रोज सुलाता है मुझे!
वो नहीं तो क्या, वो बे-असर नहीं होता "देव",
उसका एहसास अब भी,रातो को जगाता है मुझे!

****************************humsaya************************************


"वो मेरे साथ है, मुझे तन्हा नहीं रहने देगा!
पी लेगा मेरे अश्क, मेरी आँखें नहीं बहने देगा!


    मुझे यकीन है वो है मेरा हमदर्द बहुत,
    खुद सह लेगा,मुझे दर्द नहीं सहने देगा!


ए खुदा लग जाये "देव" उसको मेरी ये सारी उम्र,
खुद कह लेगा ,मुझे ये शब्द नहीं कहने देगा!


    वो है आधार मेरा,और उसकी एक ईमारत मैं,
    लाख तूफ़ान हों, वो मुझको नहीं ढहने देगा!


सफ़र जिस्मों का  हो जाये ख़त्म लेकिन मगर,
याद के साये से ,मुझे ये धूप नहीं सहने देगा!"

*****************************premika*********************************


‎"आँखों का नूर है वो, सांसो की ताजगी सी!


रोशन सा एक दिया है, है पाक बंदिगी सी!





इतनी हसीं है वो, कि चाँद भी शर्माए,


है चांदनी से ऊपर, उसकी वो सादगी सी!





कैसे मैं रोकूँ खुद को, नजदीकियों से उसकी,


मेरा दिल हुआ दीवाना, नियत रही ठगी सी!





कहने को कोई उससे, रिश्ता नहीं हमारा, 


सबसे मधुर है लेकिन, लगती है वो सगी सी! 





कहती हैं याद उनको "देव," आती नहीं तुम्हारी,


आंखें बता रहीं हैं, थी वो रात भर जगी सी!"





"प्रेम में विश्वास रखें, क्यूंकि जहाँ विश्वास नहीं होता है, वहां प्रेम भी नहीं होता है!"

********************prem****************************************************


 "मेरे शब्दों की शक्ति है, भाषा की जान है वो!
  मेरे अतीत का हिस्सा है,मेरा आत्मज्ञान है वो!

अँधेरी राह पर चलती है, मेरे संग लेकर दिए,
 चांदनी सी है उज्जवल, प्रकाशवान है वो!   


हिंदी सी शुद्ध है वो, नित इतिहास की निर्माता]
सुन्दर सी कविता है, बेहतर कलाम है वो!


मुझको कभी सताए, कभी मुस्कराहट बख्शे,
मेरे मन की व्याकुलता है, मेरा इत्मिनान है वो!


हर एक मुश्किल में निभाती है वो साथ मेरा ,
है पवित्र मित्रता सी ,"देव" का  प्रेमज्ञान है वो!"


( आप किसी से जैसी भी आस्था रखें, मगर उसमे प्रेम, विश्वास, समर्पण, ईमानदारी और सत्यता होनी चाहिए!")

********************prem****************************************************


रातों का ख्वाब है वो, दिन का उत्साह है वो!
मेरी रग रग में प्रेम बनके, धारा प्रवाह है वो!

अब अँधेरे रास्तों से डर,मुझको नहीं लगता,
मुझे राह दिखाता है, मेरी निगाह है वो!

दुनिया के इल्ज़ामों से, मैं भयभीत नहीं होता,
झूठा नहीं हूँ मैं, मेरे सच का गवाह है वो! 

भूले से कोई गलती, कर बैठता हूँ लेकिन,
जाता हूँ पास उसके, मेरी पनाह है वो! 

वो कितना है हमदर्द, "देव" अंदाजा लगा ले,
पीड़ा मुझे होती है, मेरे ज़ख्मों की आह है वो!"


("प्रेम बड़ा अनमोल होता है, इस दुनिया में कोई होता है, जो हमारा दर्द समझता है! तो आइये, प्रेम के इस पवित्र जल को ग्रहण करें!")

-----------------------------------------"दिल"----------------------------------


-----------------------------------------"दिल"----------------------------------
--
"ये दिल ऐसा होता है जी!
किसी का चेहरा होता है जी!
फिर भी तोड़ा जाता है दिल,
क्यूँ य दिल दर्पण होता है जी!

किसी का जीवन होता है जी!
किसी का आँगन होता है जी!
फिर भी छोड़ा जाता है दिल,
क्यूँ ये मुमकिन होता है जी!

एक गुलशन होता है जी!
एक उपवन होता है जी!
सूख गया तो फ़ेंक दिया,
क्यूँ ये मुमकिन होता है जी!

एक दीया होता है जी!
फिर रोशन होता है जी!
मन भरने पर बुझा दिया,
क्यूँ ये मुमकिन होता है जी!

मेरा दिल भी अब टूटा जी!
उसका अपना रूठा जी!
"देव" को तन्हा बना दिया,
क्यूँ ये मुमकिन होता है जी!"

("तो आइये किसी का दिल तोड़ने से पहले सोचें,क्यूंकि बहुत तकलीफ होती है जी!-चेतन रामकिशन ") 


-----------------------------------------मेरी प्रियतमा------------------------------


-----------------------------------------मेरी प्रियतमा------------------------------





" वो प्रेम की सागर है, सदभाव की सरिता!


शब्दों की आत्मा है, प्रभाव की रचयिता !


मेरी प्रेरणा की गाथा, प्रकाश पुंज है वो!


गज़लों की जान है वो, सोम्य सी कविता!"





मेरा हाथ पकड़ कर, प्रेम का निबंध लिखा उसने!


सहयोग और समर्पण से ,सम्बंध लिखा उसने!





मेरे चेहरे की रंगत है, होठों की नम्रता!


वो प्रेम की सागर है, सदभाव की सरिता!








मेरे सुख से और दुःख से, गठबन्ध लिखा उसने!


मेरे जीवन की सजावट का, प्रबंध लिखा उसने!





पुष्प सी कोमल है, सच्चाई सी जटिलता!


वो प्रेम की सागर है, सदभाव की सरिता!








'असमंजस में हूँ, नाम नहीं बता सकता!


वो शर्मा जाएगी, घूँघट नहीं हटा सकता!





'देव' के सत्य की परिचायक, प्रकृति सी सरलता!


वो प्रेम की सागर है, सदभाव की सरिता!"








("सच में, शुद्ध प्रेम का एहसास आपके जीवन को ठीक उसी तरह से पवित्र कर सकता है, जैसे गंगाजल आपके पापों को! तो आइये शुद्ध प्रेम करें............................................चेतन रामकिशन ")





------------------------------------प्रेम ( एक जरुरत )----------------------------------------


------------------------------------प्रेम ( एक जरुरत )----------------------------------------
" प्रेम बिना सब दिन सूने हैं, सूनी हैं सब रातें!
   प्रेम बिना धरती सूनी है,  सूनी सब बरसातें!

प्रेम बिना तो ताजमहल भी , प्रभावहीन सा लगता है!
प्रेम बिना तो पुष्प कमल भी, रंगहीन सा लगता है!
प्रेम बिना चोपालें सूनी, सूनी हैं सब बातें!
प्रेम बिना धरती सूनी है,  सूनी सब बरसातें.................

  प्रेम बिना तो अमृत रस भी, स्वादहीन सा लगता है!
  प्रेम बिना तो मानव जीवन, पाषाण कुलीन सा लगता है!
  प्रेम बिना नदियाँ सूनी हैं, सूनी हैं सब घातें!
  प्रेम बिना धरती सूनी है,  सूनी सब बरसातें...................

प्रेम बिना तो घुंघरू भी, ध्वनि हीन  सा लगता है!
प्रेम बिना तो मधु सा मीठा , व्यंजन नीम सा लगता है!
प्रेम बिना मंडप सूना है, , सूनी हैं सब बारातें  !
प्रेम बिना धरती सूनी है,  सूनी सब बरसातें................... 


प्रेम बिना तो कलम "देव' का, भावहीन सा लगता है!
प्रेम बिना तो जन्म "देव" का, शुन्यलीन  सा लगता है!
प्रेम बिना मस्तक सूना है, सूनी हैं सभी ललाटे!
प्रेम बिना धरती सूनी है,  सूनी सब बरसातें................... 

" प्रेम जीवन में ठीक उसी तरह जरुरी है, जैसे जिन्दा रहने के लिए सांसो की जरुरत होती है!- चेतन रामकिशन( देव))"