Saturday, 2 November 2013

♥मक़सद सिर्फ उजाले का हो...

♥♥♥♥♥♥♥मक़सद सिर्फ उजाले का हो...♥♥♥♥♥♥♥♥
दीप जलें या सीने का दिल, मक़सद सिर्फ उजाले का हो!
न झगड़ा हो जात-मजहब का, न गोरे, न काले का हो!

काश दीवाली के मौके पर, कंडीलों से वो घर दमकें,
अब तक जिस आंगन से नाता, बस मकड़ी के जाले का हो!

एक दूजे से प्यार करें सब, नहीं सियासत आग लगाये,
नहीं धार हो तलवारों में , न प्रशिक्षण भाले का हो!

एक दिन मेहनत रंग लाएगी, नहीं इरादे डिगने देना,
खुद से ज्यादा यकीं कभी न, इस किस्मत के ताले का हो!

"देव" मुझे होली, दीवाली, ईद, दशहरा तब भायेगा,
जब खुद की पीड़ा से पहले, दुख मुफलिस के छाले का हो! "

...................…चेतन रामकिशन "देव"….....................
दिनांक-०३.११.२०१३

♥♥प्रेम का प्रभुत्व.♥♥♥


♥♥♥♥♥♥♥प्रेम का प्रभुत्व.♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
दीप की ज्योति में अब तो, तेरा ही प्रभुत्व है! 
मेरे जीवन का सखी अब, तुझसे ही अस्तित्व है!

तुझको सुनकर मन भरे न, रात दिन सुनता रहूँ!
अपनी आँखों में तेरे बस, स्वप्न मैं बुनता रहूँ!
ओस की बूंदों से तेरा, नाम लिखकर हाथ पर!
तुझको देखूं सुबह उठकर, तुझको सोचूं रात भर! 

तुझसे ही जीवन में मेरे, फूल का ये सत्व है!
दीप की ज्योति में अब तो, तेरा ही प्रभुत्व है ....

आगमन जब से तुम्हारा, मेरे आंगन में हुआ है!
तब से हर दिन मेरा जीवन, प्रेम से पूरित हुआ है!
मैं तुम्हारे हाथ छू लूँ, जिस घड़ी जिस रोज भी,
ऐसा लगता है के रेशम, मैंने हाथों से छुआ है!

तुमसे ही सम्बन्ध मन का, तुमसे ही अपनत्व है!
दीप की ज्योति में अब तो, तेरा ही प्रभुत्व है! 

तेरा ये सानिध्य पाकर, मेरे मन में हर्ष है!
ये दीवाली है निराली, चांदनी का दर्श है!
"देव" तुमसा प्यारा कोई सारे जग में है नहीं,
तू ही मेरी प्रेरणा है, तू मेरा आदर्श है!

तू ही मेरी आत्मा के, प्रेम के अमरत्व है!
दीप की ज्योति में अब तो, तेरा ही प्रभुत्व है!"

..........…चेतन रामकिशन "देव"….............
दिनांक-०२.११.२०१३

"
सर्वाधिकार सुरक्षित, मेरी ये रचना मेरे ब्लॉग पर पूर्व प्रकाशित"

Friday, 1 November 2013

♥♥♥उजियारा..♥♥

♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥उजियारा..♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
खुशियों के दीपक जल जायें, बस हर घर में उजियारा हो!
हिंसा, नफरत, द्वेष रहे न, ये भारत इतना प्यारा हो!
एक दूजे के दर्द को समझें, प्यार करें, अपनायत रखें,
सब हो जायें एक दूजे के, सबका एक ही घर द्वारा हो!

ये त्यौहार यही कहते हैं, प्यार वफा की डोर न टूटे!
साथ रहे अच्छे लोगों का, कभी किसी का साथ न छूटे!

न अधरों पर कड़वाहट हो, न आँखों में अँधियारा हो!
खुशियों के दीपक जल जायें, बस हर घर में उजियारा हो....

एक दूजे के साथ सभी का, वक़्त ख़ुशी ये कट जाये!
नफरत का ये काला बादल, सारी दुनिया से छंट जाये!
"देव" जहाँ में सबसे पहले, जात हमारी इंसानों की,
एक दूजे की खुशियां अपनी, एक दूजे का दुख बंट जाये!

जब आपस में मिलकर के हम, जीवन का आगाज़ करेंगे!
उस दिन देखो खुले गगन में, हम खुलकर परवाज़ करेंगे!

नहीं दवा को तरसे कोई, न रोटी का दुखियारा हो!
खुशियों के दीपक जल जायें, बस हर घर में उजियारा हो!"

....................…चेतन रामकिशन "देव"…....................
दिनांक-०१.११.२०१३

♥♥निर्धन की आतिशबाजी..♥♥

♥♥♥♥♥♥♥निर्धन की आतिशबाजी..♥♥♥♥♥♥♥♥
धन की वर्षा होती है पर, निर्धन के आँगन से बाहर,
निर्धन के आंगन में हर दिन, पीड़ा के अंकुर उगते हैं!

खून पसीने की मेहनत से, जो खेतों में अन्न उगाता,

उस कृषक के नंगे तन पे, सर्दी के कांटे चुभते हैं!

आज सवेरे नजर पड़ी जब, मेरी सड़कों, फुटपाथों पर,

बिना फुंकी आतिशबाजी को, निर्धन के बच्चे चुनते हैं! 

चाहें कोई सियासी हो या दफ्तर का कोई ऊँचा अफसर,

इन लोगों के कान भला कब, निर्धन की पीड़ा सुनते हैं!

"देव" भला वो क्या देखेंगे, निर्धन के दामन के कांटे,

जिन लोगों ने बचपन से ही, अय्याशी के सुख भुगते हैं!" 

................…चेतन रामकिशन "देव"…..................

दिनांक-01.11.2013

Wednesday, 30 October 2013

♥♥कलम की रोशनी ..♥♥

♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥कलम की रोशनी ..♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
कलम मुखर रखना है हमको, भाव नहीं मरने देना है!
ये आंसू हैं बड़े कीमती, इनको न झरने देना है!
लोग हमारा नाम देखकर, जो कोसें और लानत बख्शें,
हमको अपनेआपे से वो, काम नहीं करने देना है!

हमको ऊर्जा रखनी होगी, और हमको ये बल रखना है!
हमको अपने हाथ में देखो, इस भारत का कल रखना है!

हमको अपने जीते जी ये, वतन नहीं बिकने देना है!
कलम मुखर रखना है हमको, भाव नहीं मरने देना है!

हमको संयम रखना है पर, नहीं जवानी मृत करनी है!
अपने मन से कभी जीत की, सोच नहीं निवृत करनी है!
"देव" कभी ईमान बेचकर, न दौलत की हसरत रखना,
और निराशा के भावों से, नहीं सोच विकृत करनी है!

अपने छोटे जीवन में हम, बड़ी बड़ी मंजिल पायंगे!
कायरता की मृत्यु पाकर, नहीं जहाँ से हम जायेंगे!

न खोएंगे अपनी ऊर्जा, न खुद को डरने देना है!
कलम मुखर रखना है हमको, भाव नहीं मरने देना है"

...............…चेतन रामकिशन "देव"…..............
दिनांक-३०.१०.२०१३

Tuesday, 29 October 2013

♥♥शब्दों की अमरता...♥♥

♥♥♥♥♥♥♥♥शब्दों की अमरता...♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
भले ही सांसें थम जायें पर, ये अल्फाज़ नहीं मरते हैं!
शब्द हमेशा दीपक बनकर, दुनिया को रौशन करते हैं!

कलम के नायक देह त्यागकर, दुनिया से बेशक जाते हैं,
किन्तु उनके शब्द जहाँ को, सूरज जैसे दमकाते हैं!

मौत की आहट पाकर के भी, सच्चे शब्द नहीं डरते हैं!
भले ही सांसें थम जायें पर, ये अल्फाज़ नहीं मरते हैं....

राजेंद्र से कलम के प्रहरी, मरकर के भी मर नहीं सकते!
लालच, मिथ्या और स्वार्थ से, वो समझोता कर नही सकते!

इन लोगों के शब्द ही देखो, मजलूमों का हित करते हैं!
भले ही सांसें थम जायें पर, ये अल्फाज़ नहीं मरते हैं...

 "देव" सदा ही याद रहेगा, शब्दों का संसार अमर है!
इन शब्दों में मानवता की, कोमलता का हरा शज़र है!

सच्चे और खरे शब्दों से, लोगों में ऊर्जा भरते हैं!
भले ही सांसें थम जायें पर, ये अल्फाज़ नहीं मरते हैं!"

................…चेतन रामकिशन "देव"….................
दिनांक-२९. १०. २०१३ 

Wednesday, 23 October 2013

♥♥आदमी..♥♥♥

♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥आदमी..♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
बहशियत को छोड़कर के, आदमी बनकर तो देखो!
तुम किसी मुफलिस के छाले, कुछ घड़ी गिनकर तो देखो!

रूह को आराम होगा और दिल भी चैन पाए,
तुम किसी बेघर की खातिर, घोंसला बुनकर तो देखो!

अपने आंसू, अपनी पीड़ा, कम लगेगी देखो उस दिन,
तुम किसी भूखे का दुखड़ा, कुछ घड़ी सुनकर तो देखो!

तब तुम्हे दुनिया में देखो, दर्द का एहसास होगा,
एक काँटा तुम किसी के, पांव से चुनकर तो देखो!

"देव" तुमको सारी दुनिया, अपने ही जैसी लगेगी,
छोड़कर काँटों की फितरत, फूल तुम बनकर तो देखो!"

..............…चेतन रामकिशन "देव"…................
दिनांक-२३.१०.२०१३

Tuesday, 22 October 2013

♥♥विश्वास...♥♥

♥♥♥♥विश्वास...♥♥♥♥
हर कोई दिन खास होगा,
मन में गर विश्वास होगा!

मंजिले नजदीक होंगी,
और मकसद पास होगा!

घर भी एक मंदिर लगेगा,
प्यार का जब वास होगा!

जो करेगा काम उम्दा,
उसका ही इतिहास होगा!

जीतने का बल बढे जब,
हार का एहसास होगा!

जो इरादे ठोस हों तो,
क़दमों में आकाश होगा!

"देव" जिस दिन हम मिलेंगे,
हर्ष का आभास होगा!"

.…चेतन रामकिशन "देव"….
दिनांक-२३.१०.२०१३

♥♥♥प्रेम के धागे...♥♥♥

♥♥♥♥♥♥♥♥♥प्रेम के धागे...♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
प्रेम के धागों से निर्मित, आज ये आकाश लगता!
चंद्रमा भी आज देखो, मुझको मेरे पास लगता!

होने तो सारी दुनिया, सारा आलम खुबसूरत,
पर जहाँ में मेरे दिल को, एक तू ही खास लगता!

तेरी आंखे झील सी हैं, तेरी बोली में शहद में है,
और तेरा दिल ये मुझको, प्रेम का आवास लगता!

आँखों में आंसू तेरे बिन, और चहरे पर उदासी,
बिन तेरे मेरा ये जीवन, मुझको तो वनवास लगता!

"देव" जब से मिल गए हो, मुझको तुम इस जिंदगी में,
तब से हर दिन, हर सवेरा, मुझको तो मधुमास लगता!"

…............…चेतन रामकिशन "देव".....................
दिनांक-२२.१०.२०१३

Monday, 21 October 2013

♥♥प्यार की मेहँदी...♥♥♥


♥♥♥♥♥♥♥♥प्यार की मेहँदी...♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
प्यार की मेहँदी हमारे, दिल पे हमदम सज रही है!
चूड़ियाँ भी झूमती हैं, और पायल बज रही है!

मेरी खिलती मांग में ये, आपका सिंदूर है!
मेरे चेहरे पे भी हमदम, बस तुम्हारा नूर है!
देख कर तस्वीर तेरी, कर लूँ अपने पास में,
क्या हुआ जो आज मुझसे, तू जो मीलों दूर है!

प्यार की इस चांदनी से, मेरी दुनिया सज रही है!
चूड़ियाँ भी झूमती हैं, और पायल बज रही है….

हाँ मगर तुम जल्दी आना, दूरियां भाती नहीं! 
बात जो तुझमें है वो, तस्वीर से आती नहीं!
"देव" तुमसे मिलने पे, बातें हजारों मैं करुँगी!
रात-दिन और हर घड़ी बस, प्यार तुमसे मैं करुँगी!

बिन तुम्हारे जिंदगी की, हर गली बस कज* रही है!
प्यार की मेहँदी हमारे, दिल पे हमदम सज रही है!"

…...........…चेतन रामकिशन "देव".................
दिनांक-२१.१०.२०१३

(*-टेढ़ी-मेढ़ी, वक्र)

Sunday, 20 October 2013

♥♥परी.♥♥

♥♥♥♥♥♥♥♥परी.♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
मैंने परियों की कहानी, बचपने में जो सुनी थी,
देखकर तुझको लगे ये, तु वही सुन्दर परी है!

तूने वश में कर लिया है, मेरे मन को, मेरे दिल को,
तु निधि है अपनेपन की, प्रेम भावों से भरी है!

जब से तूने रंग दिया है, प्यार के रंगों से मुझको,
तब से मेरी जिंदगी ये, पतझड़ों में भी हरी है!

बिन तेरे मैं जी रहा था, बस उदासी, नाखुशी में,
तूने ही हमदम सजावट, जिंदगानी में करी है!

प्यास मन की बुझ गयी है, तेरी इन नजदीकियों से,
बूंद बनकर जब से तू जो , मेरे दामन में गिरी है!

जब तुम्हारे पास आकर, मैंने जो तुमको निहारा,
तब से शर्म-ओ-हया से, पास आने में डरी है!

"देव" मुझको बिन तुम्हारे, कोई सरगम न सुहाए,
तेरी वाणी की मधुरता, मेरे जीवन में भरी है!"

….......…चेतन रामकिशन "देव"..............
दिनांक-२०.१०.२०१३

Saturday, 19 October 2013

♥♥तुम्हारी ख्वाहिशें..♥♥

♥♥♥♥♥♥♥तुम्हारी ख्वाहिशें..♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
प्यार तेरा मिल गया तो, ये जहाँ भी खिल गया है!
प्यार के मरहम से मेरा, घाव एक एक सिल गया है!
जिंदगी में कोई हसरत, कोई ख्वाहिश न रही अब,
जब से तेरा प्यार पाया, मुझको सब कुछ मिल गया है!

बिना परों के उड़ रहा हूँ, मैं तुम्हारा प्यार पाकर!
लिख रहा हूँ गीत कोई, तुमको शब्दों में वसाकर!
आज बेशक हम ख्यालों की, डगर पर चल रहे हैं,
एक दिन पर आएगा जब, हम मिलेंगे पास आकर!

प्यार की भीगी लहर से, सूखा तट भी धुल गया है!
प्यार तेरा मिल गया तो, ये जहाँ भी खिल गया है!

हमको हसरत है तुम्हारी, तुमको चाहत है हमारी!
कुछ हमारी खींचातानी, कुछ शरारत है तुम्हारी!
"देव" एक पल की भी दूरी, रास अब आती नहीं है,
हमको तेरी आरजू है, तुमको है आदत हमारी!

प्यार पाकर जिंदगी में, द्वार सुख का खुल गया है!
प्यार तेरा मिल गया तो, ये जहाँ भी खिल गया है!"

….........…चेतन रामकिशन "देव"..............
दिनांक-१९.१०.२०१३

Friday, 18 October 2013

♥आज अपनी लेखनी से...♥

♥♥♥♥♥आज अपनी लेखनी से...♥♥♥♥♥♥♥
आज अपनी लेखनी से, गीत फिर मैंने रचाया!
अपने शब्दों से जगत को, नेह का मतलब सिखाया!
कुछ समर्पण, कुछ मधुरता, भावना लेकर के मन की,
मैंने अपनी लेखनी में, पीड़ितों का दुख वसाया!

खुद की खातिर ही जिए जो, आदमी किस काम का है!
फिर तो जीवन आदमी का, सिर्फ खाली नाम का है!

वो ही अच्छा आदमी है, औरों के जो काम आया!
आज अपनी लेखनी से, गीत फिर मैंने रचाया!

देश में वंचित करोड़ों, देश में भूखे बहुत हैं!
उनके आंगन में लगे वो, पेड़ अब सूखे बहुत हैं!
न ही नेता, न ही अफसर, "देव" कोई न सुने अब,
इन बड़े लोगों के दिल तो, आजकल रूखे बहुत हैं!

भूख की इस वेदना को, शब्द मेरे सुन रहे हैं!
एक दिन बदलाव होगा, ऐसे सपने बुन रहे हैं!

मिट गया उसका जहाँ भी, जिसने लोगों को सताया
आज अपनी लेखनी से, गीत फिर मैंने रचाया!"

…........…चेतन रामकिशन "देव".................
दिनांक-१९.१०.२०१३

♥♥चंद्रमा की श्वेत किरणें...♥♥

♥♥♥♥♥चंद्रमा की श्वेत किरणें...♥♥♥♥♥♥♥
चंद्रमा की श्वेत किरणें, भरके अपने अंजुली में!
कर रहा हूँ लेप उसका, शब्द रूपी हर कली में !

चन्द्र किरणों की छुअन से, शब्द उद्धृत हो रहे हैं!
चांदनी का साथ पाकर, वो अलंकृत हो रहे हैं!
चांदनी की पायलों ने, गीत में सरगम भरी है,
चांदनी के साथ मिलकर, भाव झंकृत हो रहे हैं!

चांदनी ने प्राण भेजे, फूल में, फल और फली में!
चंद्रमा की श्वेत किरणें, भरके अपने अंजुली में!

आज हम अपनी सखी संग, चांदनी में संग चलेंगे!
चांदनी की रौशनी में, प्रेम के उपवन खिलेंगे!

चांदनी का रूप समरस, गाँव, कस्बे और गली में!
चंद्रमा की श्वेत किरणें, भरके अपने अंजुली में!"

….........…चेतन रामकिशन "देव"..................
दिनांक-१८.१०.२०१३

♥♥अब तुम्हारे गेसुओं में...♥♥

♥♥♥♥♥अब तुम्हारे गेसुओं में...♥♥♥♥♥♥♥
अब तुम्हारे गेसुओं में, प्यार का मौसम नहीं!
प्यार की कसमों-वफ़ा में, लग रहा के दम नहीं!
आज तुम हमसे बने हो, इस तरह से अजनबी,
साथ मेरा छोड़कर भी, आंख तेरी नम नहीं!

आज बेशक जा रहे हो, साथ मेरा छोड़कर!
कांच से नाजुक मेरा दिल, एक पल में तोड़कर!
एक दिन लेकिन जहाँ में, तुम बहुत पछताओगे!
जब कभी तुम अपने दिल को, देखो टूटा पाओगे!

दर्द का सागर मिला है, ये जरा भी कम नहीं!
आज तेरे गेसुओं में, प्यार का मौसम नहीं 

मेरे दिल में बद्दुआ न, कोई भी तुमसे गिला!
मान लूँगा मेरे हाथों ही, हमारा घर जला!
"देव" तुमको याद मेरी, देखो उस दिन आएगी!
जब तेरी आँखों की निंदिया, दर्द में छिन जाएगी! 

जिंदगी तो जीनी ही है, साथ बेशक तुम नहीं!
आज तेरे गेसुओं में, प्यार का मौसम नहीं!"

….....…चेतन रामकिशन "देव"................
दिनांक-१८.१०.२०१३

Thursday, 17 October 2013

♥♥पत्थर का नगीना...♥♥♥

♥♥♥♥♥♥♥पत्थर का नगीना...♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
हमने पत्थर का नगीना, अपनी किस्मत में जड़ा है!
दर्द लेकिन बाहें खोले, अब भी रस्ते में खड़ा है!

काटने को काट लेंगे, बिन तेरे ये जिंदगी पर ,
बिन तुम्हारे जिंदगी का, इम्तहां बेहद कड़ा है!

चंद लोगों ने भले ही, नाम दौलत में किया पर,
आज भी भारत का मुफलिस, देखो सड़कों पे पड़ा है!

लिखने को तो लिखते बेशक, लोग के ढेरों किताबें,
पर वो उम्दा है जो जिसके, सीने में ये दिल बड़ा है!

"देव" उसने मेरी चाहत को, यहाँ ठुकराया लेकिन,
फिर भी मेरा दिल न जाने, प्यार की जिद पे अड़ा है!"

..............…चेतन रामकिशन "देव"......................
दिनांक-१८.१०.२०१३

Wednesday, 16 October 2013

♥♥शब्दों के फूल...♥♥

♥♥♥♥♥♥♥शब्दों के फूल...♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
शब्द मेरे फूल बनकर, एक दिन महका करेंगे!
बनके पंछी आसमां में, रात दिन चहका करेंगे!
वो सुबह की धूप मलकर, अपनी सूरत को सजाकर,
गेंहू की बाली की तरह, रात दिन लहका करेंगे!

अपने शब्दों में भरी है, मैंने है ये आवाज़ मन की!
शब्द मेरे जानते हैं, वेदना देखो दुखन की!

दर्द में गम को हराकर, हर्ष में बहका करेंगे!
शब्द मेरे फूल बनकर, एक दिन महका करेंगे

जो मेरे दिल को दुखाकर, खुद हंसी में रह रहे हैं!
शब्द मेरे फिर भी देखो, उनको अपना कह रहे हैं!
"देव" मैं शब्दों की अपने, और क्या बातें बताऊँ,
देखो हंसकर शब्द मेरे, मेरे गम को सह रहे हैं!

अपने शब्दों से जहाँ में, प्रेम का दीपक जलाऊं!
नफरतों को, साजिशों को, रंजिशों को मैं भुलाऊं!

अपने हक की जंग में ये, आग बन दहका करेंगे!
शब्द मेरे फूल बनकर, एक दिन महका करेंगे!"

.............…चेतन रामकिशन "देव"................
दिनांक-१७.१०.२०१३


♥♥मेरे मन की कोशिकायें♥♥

♥♥♥♥♥♥मेरे मन की कोशिकायें♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
बिन तुम्हारे शांत सी हैं, मेरे मन की कोशिकायें!
न दवाओं का असर है, न ही लगती हैं दुआयें!
तुम नहीं तो किसको देखें, तुम नहीं तो किसको बोलें,
बिन तुम्हारे हाल दिल का, हम भला किसको सुनायें!

बिन तेरे न चेतना है, बस उदासी ही वसी है!
मन की आशा टूटती हैं, न हंसी है, न खुशी है!
"देव" अब तो बिन तुम्हारे, सांस भी भारी हुई है!
जिंदगी पीड़ा के हाथों, लगता है हारी हुयी है!

कौनसी युक्ति है जिससे, हम तुम्हें दिल से भुलायें!
बिन तुम्हारे शांत सी हैं, मेरे मन की कोशिकायें!

प्रेम की विरह की पीड़ा, कंठ से मैं क्या सुनाऊं!
बस रहूँ मैं खोया खोया, और मैं आंसू बहाऊं!
हर घड़ी तुमसे मिलन की, बस यहाँ उम्मीद रखूं,
बिन तुम्हारे जिंदगी मैं, किस तरह तन्हा बिताऊं!

कौन देखे टूटे दिल को, किसको हम जाकर दिखायें!
बिन तुम्हारे शांत सी हैं, मेरे मन की कोशिकायें!"

..............…चेतन रामकिशन "देव"..................
दिनांक-१६.१०.२०१३

♥♥टूटते तारों से...♥♥

♥♥♥♥♥♥♥♥♥टूटते तारों से...♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥
टूटते तारों से मन्नत, मांगकर भी क्या मिला है!
आज भी तो जिंदगी में, दर्द का एक सिलसिला है!

अपने हाथों से तराशा, मैंने अपनी देह को,
तब कहीं मेरा बदन ये, आदमी जैसा ढ़ला है!

दर्द की फरियाद देखो, कोई सुनता ही नहीं, 
इसीलिए तो अब जहाँ में, चुप ही रहने में भला है!

जिंदगी में जब से मेरी, वक़्त ये आया बुरा,
तब से देखो चांदनी में भी, हमारा घर जला है!

तब से मेरा रंग खिलकर, चाँद सा उजला हुआ,
जब से मैंने आंसुओं को, अपने चेहरे पे मला है!

आज फिर डूबी हैं आँखे, आंसुओं की बाढ़ से,
ऐसा लगता है ग़मों की, बर्फ का पर्वत गला है!

"देव" फिर भी जिंदगी से, न गिला मुझको कोई,
रात दिन किस्मत ने बेशक, मेरी खुशियों को छला है!"  

............…चेतन रामकिशन "देव".....................
दिनांक-१६.१०.२०१३

♥♥वेदना की आंच ..♥♥

♥♥♥♥♥♥♥वेदना की आंच ..♥♥♥♥♥♥♥♥♥
गीत का सम्बन्ध मेरे, मन के गहरे भाव से है!
आपकी स्मृतियों का, नेह मन के घाव से है!
वेदना की आंच पे मैं तप के, कुंदन हो गया हूँ,
केंद्रबिंदु अब विषय का, बस इसी बदलाव से है!

कैसे मन से वेदना की धार को, अवमुक्त कर दूँ!
कैसे मैं संवेदना को, अपने मन से सुप्त कर दूँ!
एक क्षण की छूट से भी, बाढ़ का खतरा बना है,
कैसे दुख की बाढ़ से मैं, नव किरण को लुप्त कर दूँ!

मन की मखमल सी सतह का, ध्यान करता जा रहा हूँ!
इसीलिए मैं अपने दुख का, पान करता जा रहा हूँ!

वेदना को ये समर्पण, मानसिक सद्भाव से है!
गीत का सम्बन्ध मेरे, मन के गहरे भाव से है…

वेग दुख का नापने को, युक्तियाँ कुछ जान ली हैं!
कुछ चनौती जिंदगी में, फिर से मैंने ठान ली हैं!
"देव" मैंने वेदना के कड़वे रस का पान करके,
देखकर दर्पण में खुद को, अपनी कमियां जान ली हैं!

वेदना के भ्रूण से मैं, सुख की रचना कर रहा हूँ!
लिखके मैं आवाज मन की, काव्य रचना कर रहा हूँ!

मेरा चिंतन भी प्रभावित, प्रेम के बिखराव से है!
गीत का सम्बन्ध मेरे, मन के गहरे भाव से है!"

.............…चेतन रामकिशन "देव"................
दिनांक-१६.१०.२०१३